Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पूरे स्कूल को 'धुरंधर' के 'रहमान डकैत' पर था क्रश, 'मिस्ट्री मैन' भी थे अक्षय खन्ना, स्कूलमेट ने पोस्ट में खोले कई राज

5 months ago

अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों छाए हुऔ और फैंस उनकी खूब चर्चा कर रहे हैं. दरअसल  ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत के किरदार में उनकी दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. जहां ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं अभिनेता की पुरानी यादें ऑनलाइन खूब वायरल हो रही है. फिलहाल उनकी एक फॉर्मर क्लासमेट की पोस्ट ऑनलाइन वायरल हो रही जिसमें उन्होंने अक्षय के स्कूल के दिनों को लेकर कई खुलासे किए हैं.

पूरे स्कूल के क्रश थे अक्षय खन्ना
ऊटी के लॉरेंस स्कूल लव्डेल की पूर्व छात्रा सायरा शाह हलीम ने अक्षय खन्ना के स्कूल के दिनों की यादें शेयर की, जो उनके सीनियर थे. उन्होंने X पर लिखा, "लॉरेंस स्कूल लव्डेल, ऊटी का ऑरिजनल हार्टब्रेक किड ' शायद मैंने यह पहले शेयर नहीं किया है, लेकिन अक्षय खन्ना लॉरेंस स्कूल लव्डेल में हमसे कुछ साल सीनियर थे, जहां मैं अपने भाई मेजर अली शाह के साथ बोर्डिंग स्कूल में रहती थी."

उन्होंने आगे लिखा, “लॉरेंस स्कूल लव्डेल के गलियारों में एक दिन बहुत एक्साइटमेंट का माहौल था. चर्चा थी कि विनोद खन्ना का बेटा 11वीं क्लास में एडमिशन ले रहा है और हम सब यह जानने के लिए एक्साइटे थे कि वह कौन है या कैसा दिखता है.”उन्होंने आगे बताया, “अगले दो साल तक हम उसे हर दिन देखते रहे, कभी हमारे पास से गुजरते हुए, कभी कैंपस में इधर-उधर घूमते हुए, कभी कैंटीन से बाहर निकलते समय उससे मुलाकात हो जाती थी, और सच में, वह स्कूल का क्रश था! बस.”

अक्षय एक मिस्ट्री थे…”
सायरा ने टीएज अक्षय को डिस्क्राइब करते हुए बताया कि वे आम तौर पर फेमस सीनियर स्टूडेंट्स से बिल्कुल अलग थे, उन्होंने लिखा, “अक्षय फुटबॉल टीम के शोर-शराबे वाले कैप्टन नहीं थे, वे एक शांत तूफान थे. वे कम बोलने वाले और सीरियस नेचर के थे और उन्होंने सिर्फ अपने स्कूलमेट्स के दिलों में ही हलचल मचाई,”

उन्होंने आगे लिखा, “अक्षय एक मिस्ट्री मैन थे. वे कभी स्कूल के सोशल इवेंट्स में नहीं जाते थे, कभी बड़े ग्रुप का हिस्सा नहीं बनते थे, उन्हें बस लॉन में चाय की चुस्की लेते हुए या स्कूल कैंपस में अकेले टहलते हुए चुपचाप रहना पसंद था.” उन्होंने आगे ये भी जोड़ा, “ट्रेडिशनल सेंस में ‘लड़कियों के चहेते’ न होने के बावजूद, वे कैंपस में सबसे पॉपुलर सीनियर थे.”उन्होंने यह भी याद किया कि “मुझे याद है कि उनके पिता विनोद खन्ना और सौतेली मां अक्सर उनसे मिलने आते थे.”

 

अक्षय का फिल्मों में आन तय था
पीछे मुड़कर देखते हुए, सायरा ने स्वीकार किया कि फिल्मों में उनका आना लगभग तय था, उन्होंने लिखा, “काफी समय बाद, मुझे सरप्राइज नहीं हुआ कि उन्होंने फिल्मों में कदम रखा, कुछ फिल्में चलीं, कुछ नहीं चलीं, लेकिन एक बात स्थिर रही, वे हमेशा शांत और रहस्यमय रहे, बिल्कुल वैसे ही जैसे वे अब हैं. खुशी है कि उन्हें उनकी पहचान मिल रही है.”

फैंस ने प्यार बरसाया
पोस्ट के साथ, उन्होंने अक्षय की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की है जिस पर फैंस की ओर से ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं. एक ने लिखा था, “दुख सिर्फ इस बात का है कि यह पहचान उन्हें उन बेहतरीन फिल्मों के लिए मिलनी चाहिए थी जो उन्होंने पहले की थीं!” एक अन्य ने लिखा, “बहुत ही सुंदर लिखा है आंटी! लव्डेल को शुरू से ही पता था कि अक्षय खास हैं. धुरंधर में उनके अभिनय ने सबको याद दिला दिया!”

धुरंधर में अक्षय की भूमिका के बारे में
धुरंधर में अक्षय, ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है, यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी हैं. फिल्म का दूसरा भाग अगले साल मार्च में रिलीज़ होने वाला है और पहला भाग जनवरी में ओटीटी पर आने वाला है.

Click here to Read More
Previous Article
'सेलिब्रिटीज भी पैपराजी का फायदा उठाते हैं...' जया बच्चन के कमेंट के बाद हुमा कुरैशी ने दिया जवाब
Next Article
जब अक्षय खन्ना ने करिश्मा कपूर को शादी के दिन किया था किस, वीडियो हुआ वायरल

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment