Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जब अक्षय खन्ना ने करिश्मा कपूर को शादी के दिन किया था किस, वीडियो हुआ वायरल

5 months ago

धुरंधर की रिलीज के बाद से अक्षय खन्ना हर जगह छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर अक्षय ट्रेंड कर रहे हैं. फिल्म में रहमान डकैत बनकर उन्होंने सभी को खूब इंप्रेस कर दिया है. लोग अक्षय खन्ना के इतने दीवाने हो गए हैं कि उनके पुराने वीडियो ढूंढ रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. वो अक्षय के सालों पहले डेटिंग रुमर्स भी देख रहे हैं. इस लिस्च में अब करिश्मा कपूर की शादी की वीडियो भी वायरल हो रही है. जिसमें अक्षय खन्ना जेंटलमैन की तरह करिश्मा के हाथ पर किस करते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर और संजय कपूर के शादी का एक क्लिप खूब वायरल हो रहा है. जिसमें अक्षय और उनके भाई राहुल खन्ना दोनों ही शामिल हुए थे.इस वीडियो को लोग जमकर वायरल कर रहे हैं. वीडियो में अक्षय का अंदाज देखकर हर कोई चौंक रहा है.

अक्षय ने किया था किस
वायरल हो रहे वीडियो में जहां राहुल खन्ना दूल्हा संजय कपूर और दुल्हन करिश्मा कपूर को हग करते हैं.वहीं अक्षय खन्ना करिश्मा कपूर के हाथ पर किस करके उन्हें बधाई देते हैं. ये वीडियो उस समय का है जब अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी की रूमर्स सामने आई थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bollywood alert🔵 (@bollywood_alert)

रिपोर्ट्स की मानें तो 1990 के दौरान अक्षय और करिश्मा ने साथ में काम किया था उसके बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें आने लगी थीं. करिश्मा और अक्षय एक-दूसरे से प्यार करते थे और रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर इस रिश्ते से खुश थे. वो अक्षय के पिता विनोद खन्ना के पास शादी के लिए रिश्ता भी लेकर गए थे.

बबीता को नहीं पसंद था रिश्ता
रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा की मां बबीता इस रिश्ते के फेवर में नहीं थीं क्योंकि उस समय उनकी बेटी अपने करियर के पीक पर थी. हालांकि करिश्मा और अक्षय ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कमेंट नहीं किया. मगर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Weekend Watch List: घर बैठे इस वीकेंड को बनाना चाहते हैं मजेदार, फौरन वॉच लिस्ट में शामिल कर लें 'सिंगल पापा' से 'सुपरमैन' तक ये नई फिल्में-सीरीज

Click here to Read More
Previous Article
पूरे स्कूल को 'धुरंधर' के 'रहमान डकैत' पर था क्रश, 'मिस्ट्री मैन' भी थे अक्षय खन्ना, स्कूलमेट ने पोस्ट में खोले कई राज
Next Article
January 2026 Hollywood Release: साल के पहले महीने में हॉलीवुड फिल्में मचाएंगी तहलका, रिलीज होंगी 'ग्रीनलैंड' से 'सोलमेट' तक बहुत कुछ

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment