Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पैपराजी पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स:फराह खान अली-निकितिन धीर ने धर्मेंद्र की हेल्थ कवरेज को लेकर जताई नाराजगी, जैकी श्रॉफ ने भी सलाह दी

6 months ago

फराह खान अली और निकितिन धीर ने हाल के दिनों में कुछ पैपराजी की कवरेज पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कुछ पैपराजी ने धर्मेंद्र की तबीयत, जरीन खान के अंतिम संस्कार और जीतेंद्र के गिरने के मूमेंट को जिस तरह कवर किया, वह बेहद असंवेदनशील था। संजय खान और जरीन खान की बेटी फराह ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मेरी मां को गुजरे 6 दिन हुए हैं और यहां कुछ लोग संवेदना देने के बजाय इस बात में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे थे कि उन्होंने अंतिम संस्कार क्यों करवाया।" फराह ने भी धर्मेंद्र की हेल्थ कवरेज पर आपत्ति जताई। उन्होंने लिखा, "धरम अंकल अस्पताल में हैं और उनकी फैमिली का एक प्राइवेट वीडियो वायरल हो गया। क्या हम एक देश के तौर पर इतने असंवेदनशील हो गए हैं? क्या पब्लिक फिगर की भी कोई फैमिली नहीं होती, जिनकी भावनाएं होती हैं?" फराह ने आगे लिखा, "इंसानियत कहां चली गई? यहां हर कोई दूसरों की जिंदगी में दखल देने और बेकार की राय देने लगता है। मुसीबत हर किसी पर आती है। जब आपकी बारी आएगी और यकीन मानिए आएगी तब आपके साथ भी वही लोग वैसा ही करेंगे, जैसा आज आप हमारे साथ कर रहे हैं।" निकितिन धीर ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी हाल ही में निकितिन धीर के पिता और एक्टर पंकज धीर का निधन हुआ। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैंने हाल ही में अपने दिल का एक हिस्सा खो दिया और पास से देखा कि ये पैपराजी कितने घटिया हो सकते हैं। ऐसा लगता ही नहीं कि आप इंसानों से बात कर रहे हों, लगता है जैसे गिद्धों ने घेर लिया हो।" निकितिन ने आगे लिखा कि जब मैंने देखा कि इन्होंने कैसे जीतेंद्र जी को शूट किया और उनकी कमजोरी को सिर्फ व्यूज के लिए इस्तेमाल किया, तो इनके लिए मेरा सम्मान बहुत कम हो गया। निकितिन ने धर्मेंद्र की बीमारी के दौरान कवरेज को भी गलत बताया। उन्होंने लिखा, "अब फिर, जिस तरह ये धर्मेंद्र जी के बीमार होने पर बर्ताव कर रहे हैं, यह बहुत दुख की बात है। क्या हमारी सोसाइटी में अब सिर्फ लाइक्स और व्यूज ही बच गए हैं? इंसानियत जैसे खत्म हो गई है।" उन्होंने आगे लिखा, "ऐसे समय किसी को तमाशा मत बनाओ। दूसरों के लिए इतने इंसेंटिव कैसे हो सकते हो? थोड़ा समझने की कोशिश करो कि लोग क्या झेल रहे हैं। मुझे पता है मेरी बातों से शायद कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन चुप रहकर यह सब बकवास होते नहीं देख सकता।" जरीन खान, जो दिग्गज एक्टर संजय खान की पत्नी थीं, उनका 7 नवंबर को 81 साल की उम्र में निधन हुआ। वहीं धर्मेंद्र हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। जरीन की प्रेयर मीट के दौरान जीतेंद्र वेन्यू में घुसते समय अचानक फिसल पड़े थे। जैकी श्रॉफ ने पैपराजी को सलाह दी बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को समझाया कि वे गलत या संवेदनशील तरीके से शूट न करें।
Click here to Read More
Previous Article
बिग बॉस 19 में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमाया:इनसाइडर-आउटसाइडर को लेकर भिड़े अमाल और गौरव; कंपोजर ने खुद को बताया रिवर्स नेपोटिज्म प्रोडक्ट
Next Article
फिल्मों में आने पर मां बोलीं- हमारी इज्जत तुम्हारे हाथ:सलमान को पसंद नहीं करती थीं; सोनाली बेंद्रे को एक गाने ने बनाया सुपरस्टार

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment