Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बिग बॉस 19 में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमाया:इनसाइडर-आउटसाइडर को लेकर भिड़े अमाल और गौरव; कंपोजर ने खुद को बताया रिवर्स नेपोटिज्म प्रोडक्ट

6 months ago

रियलिटी शो बिग बॉस 19 के घर में अमाल मलिक और एक्टर गौरव खन्ना नेपोटिज्म के मुद्दे पर भिड़ते नजर आए हैं। इस बहस में अमाल ने खुद को रिवर्स नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बता अपने पिता को असफल बता दिया। अमाल की ये बात सोशल मीडिया यूजर्स को अच्छी नहीं लगी। यूजर्स ने बहस के दौरान अपने पिता के स्ट्रगल को घसीटने के लिए अमाल की कड़ी आलोचना की है। दरअसल, हालिया रिलीज एक एपिसोड में बिग बॉस के घर में अमाल और गौरव भाई-भतीजावाद और इनसाइडर-आउटसाइडर पर जोरदार बहस कर रहे थे। बहस के दौरान गौरव ने तर्क देते हुए कहा हर किसी को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन इंडस्ट्री में जुड़े लोगों के लिए पहला मौका टैलेंट पर नहीं बल्कि सही लोगों को जानने से मिलता है। इस पर अमाल कहते दिखे कि कोई भी स्टार आप रख लो, उसी तरह की मेहनत होती है एक आर्टिस्ट की। इसी तरह से वो स्टार बनता है। तभी अमाल की बात को काटते हुए मालती कहती हैं कि स्ट्रगल एक जैसी नहीं होती बल्कि मेहनत एक जैसी होती है। गौरव ने भी अमाल की बात को नकारते हुए कहा- 'जहां तुम्हारा संघर्ष शुरू होता है, वहां हमारी महत्वाकांक्षा है।' गौरव की बातों का जवाब देते हुए अमाल कहते हैं- 'उसी तरीके से जैसा एक आम आदमी खड़ा है महबूब स्टूडियो के बाहर, मेरा भाई और मां खड़े रहे। कोई अंतर नहीं था।' हालांकि, गौरव अमाल की इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हुए और उन्होंने उनकी फैमिली लीगेसी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए सलमान खान से मिलना आसान था, जबकि किसी बाहरी इंसान को यहां तक पहुंचने में 20 साल लग जाता। गौरव की इस बात पर अमाल अपने भाई अरमान का बचाव करते हुए उनके संघर्षों के बारे में बताते हैं। लेकिन गौरव और मालती ने क्लियर किया कि वे उनके परिवार के स्ट्रगल को खारिज नहीं कर रहे थे, बल्कि केवल पहला ब्रेक पाने के प्रिविलेज का जिक्र कर रहे थे। एक प्वाइंट के बाद अमाल ने मालती को जवाब देते हुए कहा कि उनके पिता जीवन में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा- 'मेरे पापा को कभी अनु मलिक का सपोर्ट मिला ही नहीं, हम रिवर्स नेपोटिज्म के प्रोडक्ट हैं सर। डब्बू मलिक असफल थे और मुझे इसे स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है। मेरे पिता असफल रहे।' उनकी ये बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई। कई यूजर्स ने लिखा कि अमाल ने खुद को सही साबित करने के लिए अपने पिता को नेशनल टेलीविजन पर असफल कहा है। वहीं, कई यूजर्स ने उनकी इस हरकतों को शर्मनाक बताया।
Click here to Read More
Previous Article
बिग बॉस-19 मेकर्स पर भड़के अमाल मलिक:गौरव खन्ना को एडवांटेज मिलने पर प्रोडक्शन से कहा- ये डर्टी ट्रिक; शहबाज का ब्रेकडाउन हुआ, छोड़ना चाहते हैं शो
Next Article
पैपराजी पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स:फराह खान अली-निकितिन धीर ने धर्मेंद्र की हेल्थ कवरेज को लेकर जताई नाराजगी, जैकी श्रॉफ ने भी सलाह दी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment