Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

‘पापा, शो देखने आओगे? गालियां हैं’:समय रैना ने पिता को रात के 4 बजे किया मैसेज, जवाब सुनकर दर्शक हंस पड़े

2 months ago

कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में बताया कि उनके शो ‘स्टिल अलाइव’ में गालियां होने के कारण वह पिता को बुलाने में हिचकिचा रहे थे। गौरतलब है कि समय रैना इन दिनों अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शो की स्क्रीनिंग के दौरान का है, जहां वह दर्शकों के सामने पिता को भेजा गया मैसेज पढ़ते हैं। बता दें कि समय ने रात के लगभग 4 बजे पिता को मैसेज कर पूछा था, "पापा, आप कल शो देखने आओगे? थोड़ी गालियां हैं उसमें, इसलिए पूछने में शर्म आ रही थी, पर ज्यादा नहीं हैं।" इसके जवाब में उनके पिता ने बहुत ही कूल अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “हमने 'धुरंधर', 'द फैमिली मैन' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' भी देखी हैं, इसलिए कोई दिक्कत नहीं है।” समय के पिता का यह जवाब सुनकर दर्शक हंस पड़े। समय का शो पिता को काफी पसंद आया और उन्होंने बेटे पर गर्व जताया। बता दें कि इस शो में समय ने अपने पुराने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद, एफआईआर और अन्य घटनाओं पर बात की थी। साल 2025 में रणवीर अलाहबादिया के एक जोक के बाद शो विवादों में घिर गया था। विवाद के चलते शो के कई वीडियो हटाने पड़े और माफी भी मांगनी पड़ी थी। हालांकि, समय रैना ने हाल ही में संकेत दिया है कि वह जल्द ही ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का नया सीजन लेकर आ सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Click here to Read More
Previous Article
डेलनाज ईरानी ने तलाक के बाद नहीं ली थी एलिमनी:कहा- मुझे कुछ नहीं मिला, मैंने खुद ही सब छोड़कर मेंटल पीस को प्रायोरिटी दी
Next Article
ओप्पो F33 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत ₹31,999 से शुरू:50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी; 85°C गर्म पानी में भी खराब नहीं होगा फोन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment