Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

डेलनाज ईरानी ने तलाक के बाद नहीं ली थी एलिमनी:कहा- मुझे कुछ नहीं मिला, मैंने खुद ही सब छोड़कर मेंटल पीस को प्रायोरिटी दी

2 months ago

एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपने पूर्व पति राजीव पॉल से तलाक के बाद एलिमनी नहीं ली थी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने लीगल बैटल से ज्यादा मेंटल पीस को प्रायोरिटी दी थी। डेलनाज ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए तलाक का फैसला आसान नहीं था क्योंकि वह एक पारसी मिडिल क्लास परिवार से आती हैं, जहां तलाक आम बात नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में लंबे समय तक रिश्ते निभाए गए हैं, इसलिए यह इमोशनली उनके लिए मुश्किल समय था। डेलनाज के अनुसार, मीडिया में साल 2010 में सेपेरेशन की खबर आई, लेकिन उनके रिश्ते में दरार काफी पहले आ चुकी थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता से शादी में चल रही समस्याओं को छुपाकर रखा था। उनके पिता को 2010 में हार्ट अटैक आया था और 2011 में उनका निधन हो गया। एलिमनी को लेकर डेलनाज ने कहा, “मुझे कुछ भी नहीं मिला। असल में, जो मेरा था, मैंने उसे जाने दिया। ऐसा नहीं है कि मैंने किसी चीज को अपने पास रखा हो।” एक्ट्रेस ने कहा कि तलाक काफी उलझा हुआ था क्योंकि एक पार्टनर तलाक चाहता था और दूसरा नहीं। उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मैंने इसे ऐसे ही छोड़ दिया। मैंने इसे जाने दिया क्योंकि मैंने हर चीज से ऊपर अपनी शांति को चुना।” बता दें कि डेलनाज और राजीव पॉल की मुलाकात 1993 में टीवी शो परिवर्तन के सेट पर हुई थी, जिसके बाद 1998 में शादी हुई। हालांकि, आपसी मतभेदों के चलते 14 साल बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। तलाक के बाद डेलनाज ईरानी लंबे समय से डीजे पर्सी करकरिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं, राजीव पॉल फिलहाल सिंगल लाइफ जी रहे हैं।
Click here to Read More
Previous Article
‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर क्रिएटिव चोरी का आरोप:फिल्ममेकर राजीव राय ने कहा- बिना अनुमति गाने रीक्रिएट और इस्तेमाल किए गए
Next Article
‘पापा, शो देखने आओगे? गालियां हैं’:समय रैना ने पिता को रात के 4 बजे किया मैसेज, जवाब सुनकर दर्शक हंस पड़े

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment