Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पलाश मुच्छाल पर 40 लाख के फ्रॉड का आरोप:रुपए लेकर फिल्म नहीं बनाई; दो महीने पहले क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटी थी

5 months ago

म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छाल पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर वैभव माने ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर पैसे लेने और वापस न करने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है और प्राथमिक जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वैभव माने ने मंगलवार को सांगली के एसपी को आवेदन देकर पलाश मुच्छाल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, 5 दिसंबर 2023 को सांगली में पलाश मुच्छाल और वैभव माने की मुलाकात हुई थी। इस दौरान माने ने फिल्म प्रोडक्शन में इंवेस्ट करने की इच्छा जताई थी। आरोप है कि पलाश मुच्छाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नजरिया’ में प्रोड्यूसर के तौर पर इंवेस्ट करने का ऑफर दिया था। प्रॉफिट देने का वादा कर रुपए लिए थे माने का आरोप है कि मुच्छाल ने कहा था कि फिल्म के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद 25 लाख रुपए के इंवेस्ट पर 12 लाख रुपए का प्रॉफिट मिलेगा। इसके साथ ही फिल्म में एक भूमिका देने का भी ऑफर दिया गया था। दोनों की इसके बाद दो बार और मुलाकात हुई। मार्च 2025 तक वैभव माने ने अलग-अलग किस्तों में कुल 40 लाख रुपए पलाश मुच्छाल को दिए। फिल्म पूरी नहीं हुई, पैसे वापस नहीं मिले माने के मुताबिक, फिल्म प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सांगली पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है। शिकायत के आधार पर प्राथमिक जांच चल रही है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। स्मृति मंधाना से शादी टूटने को लेकर भी चर्चा में रहे पलाश पलाश मुच्छाल इससे पहले क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ शादी टूटने को लेकर चर्चा में आए थे। दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को तय थी, जो टूट गई। शादी के दिन स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसी कारण शादी टाल दी गई थी। इसके बाद पलाश मुच्छाल की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल जाना पड़ा, जिसके चलते तब शादी पोस्टपोन कर दी गई थी। 7 दिसंबर 2025 को को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शादी कैंसिल होने की बात कही थी। ---------- ये खबर भी पढ़ें… स्मृति मंधाना और पलाश की शादी टूटी:क्रिकेटर ने स्टेटस लगाकर दी जानकारी, पलाश ने कहा- मूव ऑन करूंगा भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के साथ शादी टलने के बाद चुप्पी तोड़ी है। मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा बयान जारी किया और इस बात की जानकारी दे दी है कि पलाश मुछाल के साथ उनकी शादी रद्द हो गई है। वहीं पलाश ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई और लिखा कि जिंदगी में मूव ऑन करूंगा। पूरी खबर पढ़ें…
Click here to Read More
Previous Article
रानी मुखर्जी की कद-काठी, रंग और आवाज का उड़ा मजाक:लोगों ने कहा- हीरोइन बनने के लायक नहीं, 8 फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड मिले
Next Article
बेटी का लेटर पढ़कर भावुक हुईं रानी मुखर्जी:आदिरा ने लिखा-हम मां-बेटी हैं और हमारा रिश्ता हमेशा के लिए रहेगा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment