Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बेटी का लेटर पढ़कर भावुक हुईं रानी मुखर्जी:आदिरा ने लिखा-हम मां-बेटी हैं और हमारा रिश्ता हमेशा के लिए रहेगा

5 months ago

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म मर्दानी 3 में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए। इस खास मौके पर यशराज फिल्म्स ने एक इवेंट आयोजित किया, जहां रानी अपने दोस्त और डायरेक्टर करण जौहर के साथ नजर आईं। इस इवेंट को करण जौहर ने ही होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने रानी की बेटी आदिरा का अपनी मां के लिए लिखा हुआ एक हाथ से लिखा पत्र पढ़कर सुनाया। आदिरा ने यह लेटर रानी के सिनेमा में 30 साल पूरे होने पर लिखा था। करण ने यह चिट्ठी धीरे-धीरे पढ़ी, जिससे हर लाइन लोगों के दिल को छू गई। आदिरा ने अपनी मां को “दुनिया की सबसे अच्छी मां” बताया और उनके बारे में कई प्यारी बातें लिखीं। उसने यह भी बताया कि उसे अपनी मां से क्या-क्या खूबियां मिली हैं और कौन-सी बातें उसे पसंद नहीं हैं। अपनी बेटी की तरफ से मां और एक इंसान के तौर पर अपने बारे में महसूस की गई बातों को सुनकर रानी भावुक हो गईं। पढ़िए रानी की बेटी ने पत्र में क्या लिखा? रानी की बेटी आदिरा ने अपने पत्र में लिखा, "हैलो मम्मा, सबसे पहले मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं। हमने साथ में बहुत सारी यादें बनाई हैं, खुशियों वाली, रोने वाली और बहुत सारी मजेदार भी। आपकी कुछ बातें मुझे बहुत पसंद हैं, कुछ पसंद नहीं हैं और कुछ बातें मुझे आपसे ही मिली हैं। आपसे मुझे एक्टिंग, डांसिंग और पेंटिंग की कला मिली है। एक बात जो मुझे पसंद नहीं है, लेकिन वो भी आपसे ही मिली है, वो है आपका जल्दी गुस्सा आ जाना।" आदिरा ने पत्र में आगे लिखा, "हम दोनों थोड़े अलग भी हैं, जैसे आपको गहरे रंग पसंद हैं और मुझे हल्के रंग, लेकिन हम कई मामलों में एक जैसे भी हैं हमारे लुक्स, आदतें और टैलेंट। कुछ बातें मुझमें हैं जो आपमें नहीं हैं, जैसे मेरी स्कूल की मैथ्स स्किल्स। जब मैं बड़ी हुई, तो मैं आपके जैसी ही दयालु, आत्मविश्वासी, प्यार करने वाली, समझदार और स्टाइलिश बनी।" पत्र में यह भी लिखा गया, "सब कुछ छोड़ दें तो हम एक ही खून के हैं। हम मां-बेटी हैं और हमारा रिश्ता हमेशा के लिए रहेगा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मम्मा।"
Click here to Read More
Previous Article
पलाश मुच्छाल पर 40 लाख के फ्रॉड का आरोप:रुपए लेकर फिल्म नहीं बनाई; दो महीने पहले क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटी थी
Next Article
शाहिद कपूर ने फर्जी 2 को लेकर दिया अपडेट:मार्च 2026 से शुरू होगी शूटिंग; नए सीजन में कहानी और किरदार होंगे ज्यादा चैलेंजिंग

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment