Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पाकिस्तानी मंत्री हुए दिलजीत दोसांझ-करण औजला के फैन:बोले- इनसे पहले पंजाबियों को कौन जानता था, अब तो बॉलीवुड पर भी राज कर रहे

7 months ago

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात ने पंजाबी व बॉलीवुड सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और करण औजला की तारीफ की। पाकिस्तान के लाहौर में हुई पंजाबी कॉन्फ्रेंस में राणा ने कहा कि इन कलाकारों ने पूरी दुनिया में पंजाबियों का नाम रोशन किया है। इससे पहले पंजाबियों को कौन जानता था। पंजाबी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि पंजाबी इधर के हों या भारत के हों, सबका दुनिया में नाम हुआ है। दोनों कलाकारों ने पंजाबी जुबान को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया। आजकल तो दिलजीत ही चलता है। पाकिस्तान में उतना ही चलता है, जितना भारत और दुनियाभर में। जानें पाकिस्तानी मंत्री ने क्या कहा... दिलजीत और करण औजला के बारे में जानिए... ------------ ये खबर भी पढ़ें... दिलजीत दोसांझ बोले- मैं इस दुनिया से जा चुका, सिंगर-एक्टर ने कहा- कलाकार को जिंदा रहते परेशान करते हैं अपने गीतों पर दुनिया भर में बस रहे हिंदुस्तानियों खासकर पंजाबियों को नचाने वाले दिलजीत दोसांझ के दिल में भी एक कलाकार का गहरा दर्द छुपा है। दिलजीत दोसांझ ने तो यहां तक कह दिया कि मैं यह मान चुका हूं कि मैं इस दुनिया से जा चुका हूं। दिलजीत दोसांझ ने कहा कि हर कलाकार के दिल में एक बड़ा दर्द छुपा है। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to Read More
Previous Article
‘तेरे इश्क में' की कमाई पर 'धुरंधर' का असर:मूवी ने कुल 99.79 करोड़ कमाए, रणवीर सिंह की फिल्म 100 करोड़ के पार
Next Article
धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर ईशा का इमोशनल पोस्ट:लिखा- चाहे स्वर्ग हो या धरती हम एक हैं, आपकी सीख जीवनभर साथ रहेंगी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment