Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर दिलजीत बोले-पटाखों की आवाज से अब डर लगता:परिवार से दूर होकर दिवाली नहीं मनाई, पहले एक महीने से तैयारी में लग जाते

7 months ago

पंजाब के फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिवाली से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि कभी यह उनका सबसे पसंदीदा त्योहार हुआ करता था, लेकिन परिवार से अलग होने के बाद उन्होंने दिवाली मनाना छोड़ दिया। दिलजीत ने बताया कि बचपन में दिवाली की तैयारियां एक महीने पहले से शुरू हो जाती थीं। उनका घर, गांव और गलियां रोशनी से जगमगाती थीं। वे पटाखे चलाते, घर सजाते और अपने गांव जालंधर के दोसांझ कलां में गुरुद्वारे, शिव मंदिर, दरगाह और गुगा पीर स्थान पर दीए जलाने जाते थे। शाम चार बजे से ही त्योहार की शुरुआत हो जाती थी और देर रात तक जश्न चलता था। उन्होंने कहा कि जब वे परिवार के साथ थे, दिवाली उनके जीवन का सबसे उजला दिन होता था। लेकिन समय के साथ जब वे परिवार से अलग हुए, तो भीतर से एक खालीपन महसूस हुआ और तभी से उन्होंने दिवाली मनाना बंद कर दिया। अब पटाखों की आवाज उन्हें डराने लगी है। पंजाब 95 के सवाल पर दिलजीत का जवाब- सिस्टम से लड़ना मुश्किल उधर, सोशल मीडिया पर लाइव के दौरान दिलजीत एक फैन के साथ बात कर रहे थे। इस दौरान किसी ने उनसे पूछा कि पंजाब-95 का क्या बना। इसके जवाब पर दिलजीत बोले- न तो मैं प्रोड्यूसर हूं और न ही डायरेक्टर हूं। अगर मैं प्रोड्यूसर होता तो जरूर रिलीज करवा देता। हमने पूरा जोर लगाया है, मगर कामयाबी नहीं मिली। सिस्टम के ऊपर कुछ नहीं है, इससे लड़ना मुश्किल है। दरअसल, पंजाब में काले दौर के दौरान गायब हुए 25 हजार युवाओं के बारे में खुलासा करने वाले जसवंत सिंह खालड़ा पर पंजाब 95 फिल्म बनी थी, जिसे रिलीज नहीं किया जा रहा है। 3 पॉइंट में दिलजीत दोसांझ ने दिवाली को लेकर क्या कहा.. दिलजीत दोसांझ से जुड़ी इस साल की चर्चित बातें -------------------------- दिलजीत दोसांझ बोले-KBC की शूटिंग पूरी हुई:सेट पर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए QR भी लगाया, कहा-इससे हमारी आवाज देश तक पहुंचेगी पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ जल्द कौन बनेगा करोड़पति (KBC)-17 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे। अब इसे लेकर दिलजीत दोसांझ ने खुद जानकारी साझा की है और वीडियो जारी किया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बनीं मां; बेटे को दिया जन्म:पति राघव चड्ढा ने खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की
Next Article
जन्मदिन पर सनी देओल ने किया नई फिल्म का ऐलान:'गदर' एक्टर अब 'गबरू' में नजर आएंगे, 13 मार्च 2026 को रिलीज होगी फिल्म

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment