Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जन्मदिन पर सनी देओल ने किया नई फिल्म का ऐलान:'गदर' एक्टर अब 'गबरू' में नजर आएंगे, 13 मार्च 2026 को रिलीज होगी फिल्म

7 months ago

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने 68वें जन्मदिन पर नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। वह 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म में गबरू के किरदार में नजर आएंगे। सनी ने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया। मोशन पोस्टर में सनी देओल दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में सनी ने लिखा - "ताकत वो नहीं है जो आप दिखाते हैं, बल्कि वो है जो आप करते हैं! आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। यह उन सबके लिए है जो इंतजार कर रहे थे। गबरू 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में। साहस, विवेक और करुणा की कहानी।मेरे दिल से… दुनिया के लिए!" सनी इन दिनों 'लाहौर 1947' की शूटिंग में व्यस्त हैं बता दें कि सनी देओल इन दिनों फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म को राजकुमार संतोषी निर्देशित कर रहे हैं। इसके अलावा, 22 जनवरी 2026 को उनकी फिल्म 'बॉर्डर 2' भी रिलीज होगी, जिसमें सनी देओल अपने मेजर कुलदीप सिंह चंद्रपुरी के किरदार में वापस आएंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन लीड रोल में हैं। वहीं, नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण - पार्ट 1' में हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। अगर उनकी पिछली फिल्मों की बात करें, तो 2025 में 'जाट' और 2023 'गदर 2' में नजर आए। फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। सनी देओल गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं
Click here to Read More
Previous Article
पंजाबी सिंगर दिलजीत बोले-पटाखों की आवाज से अब डर लगता:परिवार से दूर होकर दिवाली नहीं मनाई, पहले एक महीने से तैयारी में लग जाते
Next Article
मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में हंगामा:लेट आने पर कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, हरियाणवी सिंगर भी अपशब्द बोलकर निकले

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment