Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को बेटे ने दी मुखाग्नि:फेवरेट लाल पगड़ी में अंतिम विदाई; हादसे के बाद मल्टी ऑर्गन फेलियर से निधन हुआ

9 months ago

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को लुधियाना स्थित उनके पैतृक गांव पौना में अंतिम विदाई दे दी गई है। गांव के सरकारी स्कूल के पास वाले ग्राउंड में ही उन्हें बेटे दिलावर ने मुखाग्नि दी। सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में फैंस की भारी भीड़ जुटी रही। संस्कार वाली जगह पर उनकी यादगार भी बनाई जा सकती है। इसी जगह पर पहली बार राजवीर जवंदा ने मंच पर गाना गाया था। अंतिम संस्कार से पहले जवंदा की हादसे के बाद की पहली तस्वीर सामने आई। उनके सिर पर लाल रंग की उनकी फेवरेट पगड़ी पहनाई गई थी। 11 दिन मोहाली के अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद हादसे के बाद से उनकी कोई फोटो सामने नहीं आई थी। जवंदा के अंतिम दर्शन के लिए CM भगवंत मान भी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने जवंदा के पैतृक घर में रिश्तेदार व पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सेलिब्रिटीज के साथ उनके अंतिम दर्शन किए। सिंगर कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला, एमी विर्क भी परिवार के साथ मौजूद रहे। जवंदा का कल, बुधवार (8 अक्टूबर) को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हुआ था। उन्होंने 35 साल की छोटी उम्र में बुधवार सुबह 10:55 बजे आखिरी सांस ली। फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि जवंदा का मल्टी ऑर्गन फेलियर हो गया था। निधन के बाद उनकी डेड बॉडी पहले मोहाली में उनके सेक्टर 71 स्थित घर में ले जाई गई, जहां मां, पत्नी और बच्चों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। अंतिम विदाई से जुड़े PHOTOS... जवंदा के अंतिम संस्कार से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to Read More
Previous Article
मां का हाथ थामे एयरपोर्ट पर दिखे जयदीप अहलावत:रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुईं तारा; ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं सामंथा
Next Article
बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने वायरल गर्ल को मुंबई बुलाया:मोगा की परम पहले ही 'दैट गर्ल' गाने से सुर्खियों में आई, पहला शो भी मिला

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment