Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने वायरल गर्ल को मुंबई बुलाया:मोगा की परम पहले ही 'दैट गर्ल' गाने से सुर्खियों में आई, पहला शो भी मिला

9 months ago

पंजाब के मोगा की वायरल गर्ल रैपर परम को बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मुंबई आने का न्योता दिया। उन्होंने वीडियो कॉल पर परम से बात की। जब सोनू सूद ने कहा कि मुंबई आओ, तो परम ने कहा कि वह आ रही हैं। उनका वहां एक शो है। इस पर सोनू सूद ने कहा कि चलो, यह तो और अच्छा हो गया। जल्दी मिलते हैं। यहां मुंबई में मैं तुम्हारी मदद करूंगा। तुम आगे बढ़ो। किसी भी चीज की जरूरत हो तो मुझे बताना। सोनू सूद भी मोगा के ही रहने वाले हैं और परम की तरह एक साधारण परिवार से हैं। उन्होंने मुंबई में अपनी पहचान बनाई है। बता दें कि 'परम-दैट गर्ल' टाइटल से आए उसके गाने के बाद परम को मुंबई में अपना पहला शो मिला है। सोनू सूद की बहन मालविका ने करवाई बात दुनियाभर में अपने रैप के जरिए वायरल हो रही परम के साथ सोनू सूद की बात उनकी बहन मालविका ने करवाई। वीडियो कॉल में वे बीच-बीच में परम की उपलब्धियों को बारे में बताती हैं। मालविका ने सोनू सूद से हुई इस वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही इसे सोनू सूद के इंस्टाग्राम पेज आई लव सोनू पर भी शेयर किया है। दोनों के बीच क्या हुई बातचीत.. सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें परम की कहानी... एक गीत ने मोगा से मुंबई तक पहुंचाया परम की कहानी सिर्फ एक गाने की सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संघर्ष और सपनों की मिसाल है। परम की मेहनत और पैशन ने उसे आज मोगा की गलियों से मुंबई तक पहुंचा दिया है। हालांकि परम ने अपने शो की डेट के बारे में कुछ नहीं बताया है। केवल इतना ही बताया कि उनका शो होने वाला है। दाना मंडी मोगा से किया संगीत का सफर शुरू परम का परिवार बेहद साधारण है, मां लोगों के घरों में काम करती हैं और पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। 10वीं क्लास से उन्हें म्यूजिक का शौक हुआ। परम के गांव की महिला ने बताया कि उसके मामा जागरण में गाते थे। इससे परम को गाने का शौक हुआ। दैट गर्ल गीत को लिखने वाले साब भी परम के क्लासमेट इस गीत को लिखने वाले साब भी परम के क्लासमेट हैं। परम और साब मोगा की दाना मंडी में हिप-हॉप में रुचि रखने वाले कॉलेज के अन्य लड़के-लड़कियों के साथ मिलते थे। ये खुली और शांत जगह थी, इसलिए रोज यहां गाने की प्रैक्टिस करते और उसे रिकॉर्ड कर लेते। इसको वह अपने इंस्टा पर 'सायफर पीबी29 यूजरनेम वाले साब के पेज 'मालवा हुड' पर अपलोड कर देते थे। इसी से उनको ब्रेक थ्रू मिला और आज दोनों पंजाब सहित दुनिया की गली-गली तक पहुंच गए हैं। कौन हैं सोनू सूद सोनू सूद एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और समाजसेवी हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, हिंदी फिल्मों में काम किया है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद कर वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए। आज वे सामाजिक कामों के लिए भी पहचाने जाते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को बेटे ने दी मुखाग्नि:फेवरेट लाल पगड़ी में अंतिम विदाई; हादसे के बाद मल्टी ऑर्गन फेलियर से निधन हुआ
Next Article
तलाक की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल संग दिखे नील:पैपराजी से बचते नजर आए एक्टर; 2021 में ऐश्वर्या शर्मा से की थी शादी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment