Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर मीका सिंह हरियाणा CM को देख बोले:देश में रहना है तो इनके साथ रहना है; मास्टर सलीम ने मनकीरत के लिए तालियां बजवाईं

7 months ago

पंजाबी सिंगर मीका सिंह का हरियाणा के CM नायब सैनी के साथ एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो पंजाब के जीरकपुर में हुई माता की चौकी कार्यक्रम का है। इसमें बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह और सीएम नायब सैनी भी मौजूद थे। मीका सिंह ने मंच पर बुलाए जाने पर CM नायब सैनी को देखकर कहा कि इस देश में रहना है तो पहले इनके साथ रहना होगा। वहीं, इस कार्यक्रम में सिंगर मनकीरत औलख के गैंगलैंड गाने पर दूसरे सिंगर मास्टर सलीम ने भी सफाई दी। मनकीरत ने सलीम को कुछ कहा तो सलीम ने औलख के अच्छे काम की तारीफ कर तालियां बजवाईं। दोनों मामलों के बारे में सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए... मंच से कहा- मीका जी, इधर आए, सिंगर बोले- पहले यहां जरूरी है मंच से मीका सिंह को आवाज लगाकर बुलाया गया- "आप भी इधर आ जाइए" तो मीका ने हंसते हुए जवाब दिया, "जय माता दी, आ रहा हूं।" इसके बाद वहां बैठे CM नायब सैनी को देखकर मीका सिंह ने दोनों हाथ जोड़े और बोले- "पहले यहां जरूरी है। पहले इस देश में रहना है तो भाई के साथ रहना है।" इस पर सीएम सैनी, उनके साथ बैठे हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता और पूरा पंडाल हंस पड़ा। हरियाणा भाजपा ने भी इस वीडियो को अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया। पोस्ट में लिखा "हंसमुख अंदाज, सरल व्यवहार। इसी वजह से सबके दिलों में बसते हैं नायाब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। सिंगर सलीम और औलख का गैंगलैंड विवाद क्या सोमवार रात को मोहाली के जीरकपुर में माता की चौकी में पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम और मनकीरत औलख भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान सलीम ने मनकीरत औलख की प्रशंसा की। सलीम ने कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। मनकीरत ने सलीम को कहा कि लगा दो तवा। उन्होंने कहा कि बहुत-बहुत अच्छे काम किए। मास्टर सलीम ने कहा कि पहला अवॉर्ड भी मैंने ही इसे दिया था। हालांकि मनकीरत के गाने गैंडलैंड को लेकर मास्टर सलीम ने तंज कसा था। पंजाब से लगाकर टच में सीएम नायब सैनी हरियाणा सीएम नायब सैनी इस साल जनवरी से पंजाब में अपनी सक्रियता बढ़ा चुके हैं। वह लगातार हरियाणा से सटे पंजाब के जिलों के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। सबसे पहले वह पंजाब भाजपा के चंडीगढ़ दफ्तर में मेंबरशिप अभियान में पहुंचे थे। इसके अलावा बैसाखी पर श्री आनंदपुर साहिब, शहीद ऊधम सिंह जयंती पर सुनाम, और बाढ़ के समय भी वह सक्रिय रहे। पंजाब भाजपा में जो भी नेता शामिल होता है, अक्सर वह उनकी मौजूदगी में ही शामिल होता है। तरनतारन उपचुनाव में भी वह प्रचार करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में पंजाबी सिंगरों का आना और सीएम की मौजूदगी भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
Click here to Read More
Previous Article
कंगना रनोट की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी:मानहानि केस में चार्ज फ्रेम हो चुके, किसान आंदोलन में बुजुर्ग महिला पर की थी विवादित टिप्पणी
Next Article
राज निदिमोरू की एक्स वाइफ की एक और क्रिप्टिक पोस्ट:कहा- पूरी रात बिना सोए, करवटें बदलते हुए काटी; 1 दिंसबर को हुई सामंथा- राज की शादी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment