Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कंगना रनोट की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी:मानहानि केस में चार्ज फ्रेम हो चुके, किसान आंदोलन में बुजुर्ग महिला पर की थी विवादित टिप्पणी

7 months ago

भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट आज बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी। अदालत ने उन्हें मानहानि के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था। इससे पहले, 24 नवंबर को भी कंगना रनोट को पेश होना था, लेकिन उस समय उनके जूनियर वकील ही अदालत में उपस्थित हुए। कंगना के वकील ने अदालत से स्थायी छूट की मांग की है, जबकि शिकायतकर्ता किसान महिला के वकील मामले को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। कोर्ट ने इसके बाद कंगना पर आरोप तय कर दिए। दरअसल, मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान का है। बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनोट के खिलाफ याचिका दायर की थी। महिंदर कौर का आरोप है कि कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट में कहा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर '100-100 रुपए लेकर आती हैं'। महिंदर कौर ने इस टिप्पणी को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। हाल ही में, कंगना रनोट ने इस मामले को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसी के चलते उन्हें आज बठिंडा कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। विस्तार से पूरा मामला पढ़िए... कंगना ने सोशल मीडिया में उड़ाया था मजाक कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैग्जीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।’​​​​​​ 4 जनवरी 2021 को किया था केस दायर बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ में रहने वाली महिंदर कौर (81) ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं। जहां से भी कंगना को राहत नहीं मिली है। बुजुर्ग महिला ने भी कंगना पर किया था पलटवार
Click here to Read More
Previous Article
फिल्म प्रमोशन के लिए पेड PR ट्रेंड पर भड़कीं यामी:धुरंधर के रिलीज से पहले पोस्ट लिख निकाला गुस्सा, एक्ट्रेस के सपोर्ट में आए ऋतिक रोशन
Next Article
पंजाबी सिंगर मीका सिंह हरियाणा CM को देख बोले:देश में रहना है तो इनके साथ रहना है; मास्टर सलीम ने मनकीरत के लिए तालियां बजवाईं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment