Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर कौर बी के VIDEO से छेड़छाड़:होटल रेड से भागते दिखाकर किया ट्रोल; सिंगर बोलीं- किसी की मौत तो छोड़ो बेशर्मों

7 months ago

पंजाबी सिंगर कौर बी के वीडियो से छेड़छाड़ हुई है। कुछ समय पहले वह गायक हंसराज हंस की पत्नी के भोग में शामिल हुई थीं, जबकि कुछ शरारती लोगों ने सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक पर उसे गलत जानकारी के साथ पेश कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। अब सिंगर ने इसका जवाब देते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि पांच छह महीने से वह वीडियो को इग्नोर कर रहीं थी, लेकिन अब दोबारा से इसे किसी ने वायरल करना शुरू कर दिया है। खासकर वे लोग जो बाहर रहते हैं और टिक-टॉक प्रयोग करते हैं, वे इसके बारे में पूछ रहे है। जिस कारण मुझे आज यह पोस्ट डालनी पड़ी है। उन्होंने लिखा- किसी की मौत तो छोड़ो, बेशर्मों, आपके भी परिवार होंगे। वाहेगुरु करें किसी के भी परिवार पर इस तरह का समय न आए। 4 प्वाइंट में सिलसिलेवार रूप में जानें कौर बी का जवाब... भोग के वीडियो को बताया होटल में पुलिस रेड दरअसल, पूर्व सांसद व सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का इस साल अप्रैल महीने में निधन हो गया था। जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में उनका भोग रखा गया था। उसमें कई सिंगर और कलाकार शामिल हुए थे। बी कौर भी उस भोग में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान जब वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर आईं तो उन्होंने मीडिया से बचने की कोशिश की, जैसा कई बार कलाकार करते हैं। इसी वीडियो को कुछ शरारती तत्वों ने गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने उसमें आवाज जोड़कर यह झूठ फैला दिया कि पंजाब पुलिस ने एक होटल में छापा मारा था, जिसमें सिंगर व कुछ लोगों को पकड़ा गया। इस बारे में सिंगर हंसराज हंस के भाई परमजीत सिंह हंस ने एक वीडियो में पूरी सच्चाई बताई है। उन्होंने वीडियो में गलत जानकारी फैलाने वालों को लताड़ा है।
Click here to Read More
Previous Article
सिद्धू मूसेवाला की एल्बम 100 मिलियन क्लब में:4 महीने पहले हुई रिलीज, विरोध में आई BBC की डॉक्यूमेंट्री 2 मिलियन व्यूज ही बटोर पाई
Next Article
ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवी बोले- खराब हुई कम्युनिटी की छवि:मासूम शर्मा ने शो में किए थे गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर छिड़ी जातीय जंग

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment