Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवी बोले- खराब हुई कम्युनिटी की छवि:मासूम शर्मा ने शो में किए थे गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर छिड़ी जातीय जंग

7 months ago

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो हंगामे के कारण कैंसिल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की जंग छिड़ गई है। कोई मासूम शर्मा को ट्रोल कर रहा है तो कोई पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है। यही नहीं, इस मामले को जातीय रंग देने की भी कोशिश चल रही है। कॉस्ट को टारगेट करने वाले कमेंट शो वाली पोस्ट पर आ रहे हैं। शो के आयोजक की फेसबुक आईडी पर मासूम शर्मा के लिए अब गंदे कमेंट लिखे जा रहे हैं। शो मेलबर्न शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। जिसकी टिकट भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 16 हजार रुपए थी। मासूम शर्मा शो में काफी लेट आए तो हंगामा शुरू हो गया। उसके बाद किसी ने जाटां का छोरा सॉन्ग की डिमांड कर दी। जिस पर मासूम भड़क गए और युवक को धमका दिया। जाते हुए उन्होंने गंदे इशारे भी किए। ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवियों ने कहा कि शो के कारण हरियाणवी कम्युनिटी की विदेश में छवि खराब हुई है। लोग सोशल मीडिया पर ताने दे रहे हैं कि हरियाणवी कुछ नहीं कर सकते, बस वे ऐसा ही कर सकते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर अगर कोई व्यक्ति जाता है तो उसे अपने देश और प्रदेश की साख का भी ख्याल रखना चाहिए। उधर, विवाद के बाद मासूम शर्मा ने वीडियो जारी कर कहा कि मेलबर्न के कॉन्सर्ट को कुछ शरारती तत्वों ने खराब कर दिया। ऐसा चलता रहता है है, क्योंकि हर तरह के लोग होते हैं। आयोजकों ने थोड़े समय में बहुत अच्छा करने की कोशिश की। शो खराब करने के पीछे गहरी राजनीति थी। पढ़िए मेलबर्न शो पर पानीपत के व्यक्ति ने क्या कहा... सोशल मीडिया पर लोगों ने ये कमेंट किए... जानिए….सिंगर मासूम शर्मा से जुड़े 4 विवाद --------------------- ये खबर भी पढ़ें :- मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में हंगामा:लेट आने पर कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, हरियाणवी सिंगर भी अपशब्द बोलकर निकले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो में हंगामा हो गया। आरोप है कि मासूम शर्मा के शो में देरी से आने पर कुछ युवकों ने मंच के सामने आकर अश्लील इशारे किए। मासूम ने युवक की बात सुनने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद अन्य युवकों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to Read More
Previous Article
पंजाबी सिंगर कौर बी के VIDEO से छेड़छाड़:होटल रेड से भागते दिखाकर किया ट्रोल; सिंगर बोलीं- किसी की मौत तो छोड़ो बेशर्मों
Next Article
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज के 30 साल:शाहरुख बोले- राज को इतना प्यार देने वालों का आभारी हूं, काजोल ने कहा- ये सपने जैसा है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment