Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर जवंदा का ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा:डॉक्टर बोले- अब भी लाइफ सपोर्ट पर, दिल दवाइयों से चल रहा, स्थिति बेहद नाजुक

8 months ago

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। ताजा मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उन्हें इलाज के सातवें दिन भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है ताकि उनका दिल धड़कता रहे। राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। इसके कारण उनके शरीर का कोई और अंग सही से काम नहीं कर रहा। हालांकि उनके लिए दुआ और अरदास करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है, लेकिन डॉक्टरों के पास अब ज्यादा इलाज के विकल्प नहीं बचे हैं। उनकी हालत बहुत नाज़ुक बनी हुई है। अब तक अस्पताल की ओर से 6 मेडिकल बुलेटिन जारी किए जा चुके हैं। राजवीर अब तक होश में नहीं आए हैं और किसी से बातचीत नहीं कर पाए हैं। उनकी सलामती के लिए देशभर के गुरुद्वारों में अरदास की जा रही है। गुरुवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, उनके बेटे विक्रम बाजवा और कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू समेत कई नेता फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। दूसरी ओर, हादसे के बाद राजवीर के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़े हैं। हादसे के दिन यानी 27 सितंबर को जहां उनके इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स थे, अब यह आंकड़ा 2.6 मिलियन पार कर चुका है। इसी तरह फेसबुक और यूट्यूब पर भी लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। मेडिकल बुलेटिन में अब तक क्या कहा डॉक्टरों ने.. पोस्ट पर भी मिल रही दुआएं राजवीर जवंदा ने सड़क हादसे से ठीक एक दिन पहले 26 सितंबर की शाम 6 बजकर 13 मिनट पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक 25 सेकेंड की वीडियो पोस्ट की थी, जो ड्रोन से शूट की गई थी। हादसे के बाद अब लोग उसी पोस्ट पर सबसे ज्यादा दुआएं और कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 58 हजार लाइक, 1200 से ज्यादा कमेंट और 483 शेयर हो चुके हैं। उनके फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करके उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि वे दोबारा इसी तरह की वीडियो में राजवीर को देखना चाहते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
पहले दिन कांतारा ने वरुण धवन की फिल्म को पछाड़ा:सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने कमाए 9 करोड़, कांतारा ने 60 करोड़ का किया कलेक्शन
Next Article
'बैटल ऑफ गलवान' के सेट से सलमान की नई तस्वीर:आर्मी ड्रेस में फैन के साथ सीरियस लुक में नजर आए एक्टर

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment