Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पहले दिन कांतारा ने वरुण धवन की फिल्म को पछाड़ा:सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने कमाए 9 करोड़, कांतारा ने 60 करोड़ का किया कलेक्शन

8 months ago

वरुण धवन स्टारर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि उसी दिन रिलीज हुई फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 ने 60 करोड़ रुपए की कमाई की। सैकनिल्क के मुताबिक, 'सनी संस्‍कारी की तुलसी कुमारी' को गुरुवार को फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सुबह के शोज में 14.77% सीटें भरी थीं। दोपहर के शोज में यह आंकड़ा बढ़कर 38.93% हो गया। शाम को सबसे अधिक 43.65% सीटें भरी हुई पाई गईं। जबकि रात के शोज में ऑक्यूपेंसी 38.95% रही। 2025 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्मों की पहले दिन की कमाई कांतारा: चैप्टर 1 से पिछे रही फिल्म हिंदी रोमांटिक फिल्मों में भले ही 'सनी संस्‍कारी की तुलसी कुमारी' ने बेहतर शुरुआत की हो, लेकिन कुल कमाई के मामले में यह फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' से काफी पीछे रह गई। एक नजर वरुण धवन की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड पर.. दिलवाले - 148.42 करोड़ जुड़वा 2- 138.55 करोड़ बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 117.89 करोड़ ABCD 2- 106.12 करोड़
Click here to Read More
Previous Article
एक्टर राम चरण ने दिखाई तीरंदाजी की स्किल्स:दशहरा के कार्यक्रम में रावण के पुतले पर चलाए तीर, पत्नी उपासना ने शेयर किया वीडियो
Next Article
पंजाबी सिंगर जवंदा का ब्रेन रिस्पॉन्स नहीं कर रहा:डॉक्टर बोले- अब भी लाइफ सपोर्ट पर, दिल दवाइयों से चल रहा, स्थिति बेहद नाजुक

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment