Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पीएम मोदी से सतीश शाह को पद्मश्री देने की अपील:FWICE ने दिवंगत एक्टर को मरणोपरांत सम्मान देने के लिए लिखा पत्र

8 months ago

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय सिनेमा और टीवी में उनके योगदान के लिए दिवंगत एक्टर सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देने की अपील की है। FWICE ने कहा कि सतीश शाह जैसे कलाकार को सम्मान देना पूरी इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात होगी। FWICE ने अपने पत्र में लिखा, “हम हाथ जोड़कर और पूरे सम्मान के साथ प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि दिवंगत सतीश शाह को पद्मश्री सम्मान दिया जाए। वह देश के सबसे पसंद किए जाने वाले और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक थे।” संगठन ने आगे लिखा, “सतीश शाह एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई। उनके शो ‘ये जो है जिंदगी’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, फिल्में ‘जाने भी दो यारों’, ‘मैं हूं ना’ और कई दूसरे प्रोजेक्ट्स लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं।” FWICE ने कहा कि पद्मश्री देना उनके काम और जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लैटर में यह भी लिखा गया, “उनके जाने से सबके दिलों में एक खालीपन सा महसूस हो रहा है, जो उन्हें जानते थे या उनके काम से जुड़े थे। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करना सिर्फ एक कलाकार को नहीं, बल्कि उस इंसान को सम्मान देना होगा जिसने चार दशकों तक भारत को हंसाया और कई नए कलाकारों को प्रेरित किया।” बता दें कि 74 साल के सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हुआ। वह पिछले कुछ समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को मुंबई में किया गया। वहीं, सोमवार को उनके परिवार और दोस्तों ने प्रेयर मीट में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए। टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने ‘जाने भी दो यारो’ ‘मैं हूं ना’, और ‘फना’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया था। सतीश शाह से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें.. पंचतत्व में विलीन हुए सतीश शाह:ऑनस्क्रीन बेटे राजेश कुमार ने दिया कंधा, अंतिम दर्शन करने पहुंचीं रुपाली गांगुली हुईं भावुक, कई सेलेब्स शामिल हुए बॉलीवुड के सीनियर एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर निधन हो गया। एक्टर 74 साल के थे और किडनी से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर हिंदुजा हॉस्पिटल से उनके घर लाया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें....
Click here to Read More
Previous Article
आख़िर iPhone के 'i' का क्या है असली मतलब? सालों बाद Apple ने खुद बताया ये बड़ा राज!
Next Article
म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग:करनाल में 2 बाइकों पर आए बदमाश, 55 राउंड गोलियां चलाकर भागे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment