Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग:करनाल में 2 बाइकों पर आए बदमाश, 55 राउंड गोलियां चलाकर भागे

8 months ago

हरियाणा के करनाल में बुधवार सुबह 3 बदमाशों ने सागा म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद बदमाश 2 बाइकों पर फरार हो गए। घटना सुबह 5 बजे की है। गोलियां बिल्डिंग की दीवार और शीशों पर जाकर लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि करीब 55 राउंड फायरिंग की गई है। बिल्डिंग और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही कंपनी के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि पहले उन्हें धमकी मिली हो या किसी पर शक है क्या? फायरिंग के बाद के PHOTOS अल्फा सिटी में खोला हुआ है ऑफिस सागा म्यूजिक कंपनी के मालिक का नाम सुमित सिंह हैं। उन्होंने करनाल की अल्फा सिटी में मकान नंबर 1244 में ऑफिस खोला हुआ है। बुधवार सुबह लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। तुरंत SP गंगाराम पूनिया, DSP राजीव, सदर थाना प्रभारी तरसेम सिंह समेत फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। पुलिस टीम को मौके से गोलियों के कई खोल बरामद हुए हैं। फिलहाल धमकी या फिरौती मांगने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन फायरिंग की मात्रा को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अल्फा सिटी के गेटों पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात अल्फा सिटी के एंट्री और एग्जिट गेट पर हर समय सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बावजूद बड़ी आसानी से बदमाश म्यूजिक कंपनी पर फायरिंग करके वापस चले गए। पुलिस एंट्री गेट पर लगे CCTV कैमरे और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है।
Click here to Read More
Previous Article
पीएम मोदी से सतीश शाह को पद्मश्री देने की अपील:FWICE ने दिवंगत एक्टर को मरणोपरांत सम्मान देने के लिए लिखा पत्र
Next Article
‘बसीर के साथ मेरा रिश्ता अब खत्म’:BB 19 से निकलने के बाद नेहल बोलीं-अमाल दोगला है छोड़ूंगी नहीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment