Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ऑस्कर 2026 की रेस से बाहर हुई ‘होमबाउंड’:बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के टॉप 5 नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाई

5 months ago

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन का ऐलान गुरुवार को किया गया। नॉमिनेशन में इस बार भारतीय दर्शकों की नजर फिल्म होमबाउंड पर थी, लेकिन यह फिल्म फाइनल टॉप 5 नॉमिनेशन लिस्ट में जगह नहीं बना पाई। बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 15 मार्च को होगी। नीरज घेवान के डायरेक्शन में बनी होमबाउंड ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री थी। फिल्म में विशाल जेठवा और ईशान खट्टर ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म ऑस्कर की टॉप 15 शॉर्टलिस्ट में जरूर पहुंची, लेकिन टॉप 5 नॉमिनेटेड फिल्मों में शामिल नहीं हो सकी। अगर यह फिल्म चुनी जाती, तो आमिर खान की फिल्म लगान के बाद यह पहली भारतीय फिल्म होती, जो इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट होती। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में दुनिया भर की 15 फिल्मों में से जिन 5 फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है, उनमें द सीक्रेट एजेंट (ब्राजील), इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट (फ्रांस), सेंटिमेंटल वैल्यू (नॉर्वे), सिरात (स्पेन) और द वॉइस ऑफ हिंद रजब (ट्यूनीशिया) शामिल हैं। बता दें कि 2023 में भारत की ओर से आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर जीता था। उसी साल द एलीफेंट व्हिस्परर्स को भी अवॉर्ड मिला था। जानिए कैसी है फिल्म होमबाउंड की कहानी होमबाउंड की कहानी बचपन के दोस्त शोएब और चंदन के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों का सपना पुलिस फोर्स जॉइन करने का होता है। यह सपना उनकी जिंदगी की दिशा तय करता है। फिल्म दोस्ती, जिम्मेदारी और आज के युवाओं पर पड़ने वाले दबाव को दिखाती है। होमबाउंड 26 सितंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वहीं, फिल्म 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसे कई फिल्म फेस्टिवल और अवॉर्ड इवेंट्स में तारीफ मिली है। होमबाउंड का वर्ल्ड प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इसके बाद इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया। यह फिल्म पत्रकार बशारत पीर के लेख टेकिंग अमृत होम से प्रेरित है, जिसका दूसरा टाइटल ए फ्रेंडशिप, ए पैनडेमिक एंड ए डेथ बेसाइड द हाईवे है। भारतीय-अमेरिकी फिल्ममेकर को दो नॉमिनेशन मिले भारतीय-अमेरिकी फिल्ममेकर गीता गंधभीर को ऑस्कर 2026 में दो ऑस्कर नॉमिनेशन मिले हैं। गीता को उनकी शॉर्ट फिल्म द डेविल इज बिजी के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। वहीं उनकी दूसरी फिल्म द परफेक्ट नेबर को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में जगह मिली है। द डेविल इज बिजी एक 31 मिनट की फिल्म है, जो जॉर्जिया के अटलांटा में एक महिला स्वास्थ्य क्लिनिक की सुरक्षा प्रमुख की एक दिन की कहानी दिखाती है। वहीं द परफेक्ट नेबर एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 2023 में फ्लोरिडा में हुई गोलीबारी की घटना को दिखाती है। हॉलीवुड की कई फिल्मों ने ध्यान खींचा है। पॉल थॉमस एंडरसन की वन बैटल आफ्टर अनदर और रयान कूगलर की सिनर्स को कई नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं, क्लो झाओ की हैमलेट भी इस साल की मजबूत दावेदार मानी जा रही है। इसके अलावा एफ1, फ्रेंकनस्टीन, ट्रेन ड्रीम्स और बुगोनिया को भी अहम कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। एक्टर कैटेगरी की बात करें तो ईथन हॉक, माइकल बी जॉर्डन और वाग्नर मोरा को पहली बार बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है। वहीं लियोनार्डो डिकैप्रियो को छठी बार बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है। टिमोथी चालमेट को तीसरी बार यह मौका मिला है।
Click here to Read More
Previous Article
फिल्म रिव्यू – 'बॉर्डर 2':सनी देओल की एक्टिंग से लेकर एक्शन तक सब दमदार, लेकिन जानिए, क्या फिल्म में है पहली बॉर्डर जैसी बात?
Next Article
लाइव कॉन्सर्ट में आग से बाल-बाल बचे रैपर हनुमानकाइंड:कोच्चि में परफॉर्मेंस के दौरान फ्लेमथ्रोअर की लपट बेहद करीब पहुंची

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment