Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

लाइव कॉन्सर्ट में आग से बाल-बाल बचे रैपर हनुमानकाइंड:कोच्चि में परफॉर्मेंस के दौरान फ्लेमथ्रोअर की लपट बेहद करीब पहुंची

5 months ago

केरल के कोच्चि में हाल ही में आयोजित रैपर हनुमानकाइंड के “होम रन” कॉन्सर्ट के दौरान वो आग से बाल-बाल बच गए। दरअसल, बोलगट्टी पैलेस एंड आइलैंड रिसॉर्ट में चल रहे हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस के बीच स्टेज पर लगाए गए फ्लेमथ्रोअर इफेक्ट से अचानक आग की तेज लपट रैपर के बेहद करीब आ गई। हनुमानकाइंड ने तुरंत खुद को पीछे खींच लिया और इस तरह वो बच गए। यह घटना 18 जनवरी की है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रैपर का यह वीडियो सामने आने के बाद उनके कई फैंस ने चिंता जताई कि कहीं हनुमानकाइंड को कोई गंभीर चोट तो नहीं लगी। हालांकि, रैपर ने खुद इस घटना पर प्रतिक्रिया देकर फैंस को राहत दी। जिस यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया था उसी पर कमेंट करते हुए हनुमानकाइंड ने लिखा, “मैं ठीक हूं, सब कुछ सही है फैमिली।” हनुमानकाइंड के गाने लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं और उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर के टाइटल ट्रैक में उनका रैप सॉन्ग लोगों के बीच काफी पसंद किया गया। हनुमानकाइंड, जिनका असली नाम सूरज चेरुकट है, 2024 में अपने हिट गाने “बिग डॉग्स” से अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके हैं। यह गाना स्पॉटिफाई ग्लोबल वायरल 50 में नंबर-1 तक पहुंचा था।
Click here to Read More
Previous Article
ऑस्कर 2026 की रेस से बाहर हुई ‘होमबाउंड’:बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के टॉप 5 नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाई
Next Article
1 फरवरी से शुरू होगा नया रियलिटी शो ‘द 50’:50 कंटेस्टेंट्स खेलेंगे 50 दिन सर्वाइवल गेम, देखें घर का पहला हाउस टूर

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment