Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Nude Dining Restaurant: अनोखा रेस्टोरेंट! बिना कपड़ों के डिनर, अजनबियों संग न्यूड होकर खाने का नियम

1 week ago

Nude Dining Restaurant : क्या आपने कभी सोचा है कि आप किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे हैं और वहां आपके आसपास बैठे करीब 20 लोग बिना कपड़ों के खाना खा रहे हों. सुनने में यह भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा में ऐसा डिनर वाकई होता है. यहां लोग किसी खास ड्रेस कोड के साथ नहीं, बल्कि बिना कपड़ों के एक अलग तरह के डाइनिंग एक्सपीरियंस के लिए पहुंचते हैं. खास बात यह है कि इस एक्सपीरियंस के लिए लोग हजारों रुपये तक खर्च करने को तैयार हैं. तो आइए जानते हैं कि किस रेस्टोरेंट में बिना कपड़ों के डिनर होता है. 

किस रेस्टोरेंट में बिना कपड़ों के डिनर होता है?

फ्लोरिडा के हॉलीवुड में मौजूद C.L.A.S.S. Soiree Steakhouse नाम का रेस्टोरेंट हर महीने के पहले सोमवार को यह खास डिनर आयोजित करता है. इस दौरान करीब 15 से 20 लोग शामिल होते हैं. इसे बिना कपड़ों के ऑप्शन वाले डाइनिंग एक्सपीरियंस के तौर पर पेश किया जाता है, जहां हर व्यक्ति अपनी सुविधा के हिसाब से इस एक्सपीरियंस का हिस्सा बनता है. 

शुरुआत में नहीं उतारने पड़ते सारे कपड़े

रेस्टोरेंट पहुंचने के बाद मेहमानों को कपड़े बदलने के लिए कहा जाता है और उन्हें पहले रोब दिए जाते हैं. किसी पर शुरुआत से ही पूरी तरह बिना कपड़ों के रहने का दबाव नहीं होता है. लोग अपनी सुविधा के अनुसार धीरे-धीरे इस एक्सपीरियंस में शामिल होते हैं. कुछ लोग पूरे समय रोब या कुछ कपड़ों में रहना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग बाद में पूरी तरह न्यूड डाइनिंग का हिस्सा बन जाते हैं. हाइजीन का भी खास ध्यान रखा जाता है. हर डिनर को एक सॉफ्ट तौलिया और सीट कवर दिया जाता है. रेस्टोरेंट के दरवाजे बंद रहते हैं और खिड़कियों को भी ढका जाता है. 

स्टाफ पूरी तरह कपड़ों में होता है यहां

इस डिनर की एक खास बात यह भी है कि सिर्फ मेहमान ही बिना कपड़ों के होते हैं. रेस्टोरेंट का स्टाफ पूरी तरह कपड़ों में रहता है. वहीं, मेहमानों की सुविधा और सम्मान का ध्यान रखने के लिए स्टाफ को खास तौर पर ट्रेन किया गया है. 

पांच कोर्स का खास खाना और शैंपेन टोस्ट

यह सिर्फ बिना कपड़ों के खाना खाने का एक्सपीरियंस नहीं है. मेहमानों को पांच कोर्स का खास तौर पर तैयार किया गया खाना परोसा जाता है. इसके साथ शैंपेन टोस्ट भी होता है. पूरा आयोजन एक खास और अपस्केल डाइनिंग एक्सपीरियंस की तरह रखा जाता है. 

यह भी पढ़ें - Roti Storage Tips: रोटी रखने का सही तरीका क्या है? 6 घंटे बाद भी रहेगी नरम

टिकट की कीमत भी है खास

इस अनोखे डिनर में शामिल होने के लिए अलग-अलग लोगों के लिए अलग टिकट कीमत रखी गई है. सिंगल महिलाओं के लिए टिकट 150 डॉलर यानी करीब 14,300 रुपये है. वहीं सिंगल पुरुषों के लिए इसकी कीमत 250 डॉलर यानी लगभग 23,842 रुपये है, जबकि कपल्स के लिए करीब 300 डॉलर यानी लगभग 28,575 रुपये देने होते हैं. 

आखिर क्यों शुरू किया गया ऐसा कॉन्सेप्ट?

रेस्टोरेंट के शेफ और मालिक Maurad Ali के मुताबिक, ऐसे एक्सपीरियंस के लिए लोगों के बीच एक बाजार मौजूद है. उनका कहना है कि स्टाफ को इस तरह से ट्रेन किया गया है कि मेहमान पूरे समय सहज और सम्मानित महसूस करें. इस कॉन्सेप्ट को नेचुरिज्म या न्यूडिस्ट लाइफस्टाइल से भी जोड़ा जाता है. यह डिनर सिर्फ बिना कपड़ों के खाना खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉडी इमेज, सेल्फ-अक्सेप्टेंस और बॉडी पॉजिटिविटी जैसे मुद्दों पर बातचीत का एक जरिया भी माना जाता है. 

यह भी पढ़ें - Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट

Click here to Read More
Previous Article
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
Next Article
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment