Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका

1 week ago

How to make green papaya chutney: कच्चा पपीता सिर्फ सब्जी बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि एक टेस्टी चटनी बनाने के लिए भी बहुत अच्छा होता है. यह चटनी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप कुछ हल्का और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो कच्चे पपीते की चटनी एक बहुत अच्छा ऑप्शन है.

दरअसल, कच्चा पपीता पेट के लिए बहुत हल्का माना जाता है. इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो खाना पचाने में मदद करते हैं. इसे खाने से पेट फूलना, गैस या कब्ज जैसी दिक्कतें भी कम हो सकती हैं. साथ ही यह वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है.

जरूरी सामान

  • 1 कच्चा पपीता (छिला और कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 हरी मिर्च
  • आधा इंच अदरक का टुकड़ा
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • 1 नींबू का रस
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • आधा टीस्पून राई
  • आधा टीस्पून जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा धनिया पत्ती

यह भी पढ़ें: Roti Storage Tips: रोटी रखने का सही तरीका क्या है? 6 घंटे बाद भी रहेगी नरम

बनाने का तरीका

सबसे पहले कच्चे पपीते को अच्छे से धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, जीरा और हींग डालकर हल्का सा भून लें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता डाल दें और उसे हल्की आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें, जब तक वह थोड़ा नरम न हो जाए. पपीता पकने के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दें. जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और नमक के साथ मिक्सर में डालकर पीस लें. अगर चटनी थोड़ी गाढ़ी लगे, तो उसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं. पीसने के बाद इसमें नींबू का रस और बारीक कटी धनिया पत्ती मिला दें. अब आपकी कच्चे पपीते की चटनी तैयार है. इसे किसी भी बर्तन में निकालकर परांठे, इडली, डोसा या चावल के साथ परोस सकते हैं.

चटनी को और स्वादिष्ट बनाने के टिप्स

अगर आपको तीखा पसंद है, तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं. कुछ लोग इसमें थोड़ी सी भुनी हुई मूंगफली या भुना जीरा भी डालते हैं, इससे चटनी का स्वाद और भी अच्छा हो जाता है. अगर आप खट्टापन कम रखना चाहते हैं, तो नींबू की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से कम-ज्यादा कर सकते हैं.

कैसे करें स्टोर?

अगर आपने ज्यादा मात्रा में चटनी बना ली है, तो इसे फ्रिज में रखें. एक एयरटाइट डिब्बे में रखने से यह 3-4 दिन तक ताजा बनी रहती है. खाते समय इसे कुछ मिनट पहले फ्रिज से बाहर निकाल लें, ताकि इसका असली स्वाद वापस आ जाए. कच्चे पपीते की यह चटनी बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही टेस्टी भी है. अगली बार जब भी आपके पास कच्चा पपीता हो, तो इसे सब्जी की जगह एक बार चटनी बनाकर जरूर ट्राई करें

यह भी पढ़ें: ब्रेड बच गई... इसे फ्रिज में रखें या नॉर्मल टेंपरेचर पर? जानें यहां

Click here to Read More
Previous Article
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
Next Article
Nude Dining Restaurant: अनोखा रेस्टोरेंट! बिना कपड़ों के डिनर, अजनबियों संग न्यूड होकर खाने का नियम

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment