Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

रूस का पहला AI रोबोट डेब्यू के दौरान गिरा VIDEO:ऑर्गेनाइजर्स ने काला पर्दा लगाकर छिपाया; डेवलपर्स बोले- रोबोट लर्निंग प्रोसेस में है

6 months ago

मॉस्को के एक इवेंट में रूस का पहला AI-पावर्ड ह्यूमेनॉइड रोबोट AIDOL स्टेज पर आते ही गिर गया। करीब 50 जर्नलिस्ट्स के सामने इसका डेमो दिखाया जा रहा था। इसके बाद ऑर्गेनाइजर्स जल्दी से रोबोट को खींचकर अंदर ले गए और काला पर्दा लगा दिया। ऑर्गेनाइजर्स ने इसे कैलिब्रेशन और लाइटिंग प्रॉब्लम बताया। स्टेज पर क्या हुआ: ग्रैंड एंट्री से फेलियर तक इवेंट में AIDOL को हेवीवेट बॉक्सिंग मैच की तरह पेश किया गया था। 'रॉकी' का फेमस थीम म्यूजिक बजा, रोबोट स्टेज पर चढ़ा और ऑडियंस को हाथ हिलाकर स्वागत किया। लेकिन कुछ ही सेकंड्स में यह लड़खड़ाया और गिर पड़ा। ऑडियंस में मौजूद एडिनोरोग मीडिया के एडिटर-इन-चीफ दिमित्री फिलोनोव ने बताया, "पहले तो सन्नाटा छा गया, फिर सबने तालियां बजाकर सपोर्ट दिखाया।" यह रूस का पहला ऐसा पब्लिक डेमो था, जहां AI रोबोट को ह्यूमन जैसा बिहेवियर दिखाने की कोशिश की गई। कंपनी के CEO बोले: अभी लर्निंग स्टेज में है रोबोट AIDOL के CEO व्लादिमीर विटुखिन ने रूसी स्टेट न्यूज एजेंसी TASS से कहा, "रोबोट अभी लर्निंग स्टेज में है। उम्मीद है यह गलती एक्सपीरियंस बन जाए। कंपनी ने इवेंट के बाद यह सफाई दी कि यह न तो टेक्निकल गड़बड़ी थी, न कि डिजाइन फेलियर। AIDOL का बैकग्राउंड: क्या कर सकता है यह रोबोट कंपनी ने अपने वेबसाइट पर दावा किया है कि यह ह्यूमनॉइड रोबोट वॉक कर सकता है, ऑब्जेक्ट्स हैंडल कर सकता है और लोगों से कम्युनिकेट कर सकता है। डेवलपर्स का कहना है कि यह ऑटोमोटिव इंडस्ट्री, वेयरहाउस, मेडिसिन और एंटरटेनमेंट में यूजफुल हो सकता है। खास बात यह है कि ज्यादातर ह्यूमनॉइड रोबोट्स में फेस नहीं होता, लेकिन AIDOL में ह्यूमन-लाइक फेस पर भारी इन्वेस्टमेंट किया गया है। कंपनी का फोकस AI-embodied मशीन पर है। यानी, एक ऐसी मशीन है जिसमें AI को फिजिकल बॉडी में फिट किया गया हो। ग्लोबल ह्यूमनॉइड मार्केट: इन्वेस्टमेंट्स और कॉम्पिटिशन दुनिया भर में ह्यूमनॉइड रोबोट्स की रेस तेज हो रही है। 2024 में इस टेक्नोलॉजी में 1.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा इन्वेस्टमेंट हुआ, जिसमें इलॉन मस्क की टेस्ला का ऑप्टिमस प्रोजेक्ट शामिल नहीं है। बोस्टन डायनेमिक्स जैसी कंपनियां भी एटलस रोबोट से फेमस हुईं है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... मस्क ने रोबोट के साथ डांस किया VIDEO:रोबोट आर्मी बनाएंगे, इससे गरीबी मिटाने का दावा; 1 ट्रिलियन डॉलर वेतन पैकेज मंजूर टेस्ला के शेयरधारकों ने सीईओ इलॉन मस्क के लिए अब तक का सबसे बड़ा वेतन पैकेज शर्तों के साथ मंजूर कर दिया है। यह पैकेज 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग ₹83 लाख करोड़) का है। पूरी खबर पढ़ें
Click here to Read More
Previous Article
999 सीढ़ियां चढ़ने के चैलेंज में फेल हुई चाइनीज कार:बीच रास्ते में फिसली, रेलिंग तोड़ी; टाटा की रेंज रोवर ने 2018 में बनाया था रिकॉर्ड
Next Article
स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर वाला पहला फोन भारत में लॉन्च:वनप्लस 15 में 120W चार्जिंग के साथ 7300mAh बैटरी, शुरुआती कीमत ₹72,999

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment