Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

999 सीढ़ियां चढ़ने के चैलेंज में फेल हुई चाइनीज कार:बीच रास्ते में फिसली, रेलिंग तोड़ी; टाटा की रेंज रोवर ने 2018 में बनाया था रिकॉर्ड

6 months ago

चाइनीज ऑटो कंपनी चेरी की कार 999 सीढ़ियां चढ़ने के चैलेंज में फेल हो गई। 2018 में टाटा की रेंज रोवर कार ने इस चैलेंज को आसानी से पूरा कर रिकॉर्ड बनाया था। चीनी कंपनी चेरी ने अपनी नई SUV फुलविन X3L से तियानमेन माउंटेन की सीढ़ियों को चढ़ने का चैलेंज लिया था। लेकिन कार रास्ते में फिसल गई और रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग टूटने के बाद कंपनी को माफी मांगनी पड़ी। नुकसान की भरपाई का वादा भी किया। यह घटना 12 नवंबर की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेवनली लैडर चैलेंज में 999 सीढ़ियां पार करना था तियानमेन माउंटेन पर बनी इन सीढ़ियों को 'हेवनली लैडर' कहा जाता है। यह जगह चीन का फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। यहां 999 सीढ़ियां लगभग 300 मीटर लंबी हैं और ऊंचाई 150 मीटर है। हर स्टेप 30 cm चौड़ी है। औसत ढलान 45 डिग्री और कुछ जगह 60 डिग्री से ज्यादा है। सेफ्टी रोप का शैकल डिटैच होने से फेल हुई कार कंपनी ने इसे 'एक्सट्रीम चैलेंज टेस्ट' बताया था, जो पावर, हैंडलिंग और फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम को चेक करने के लिए था। दोपहर करीब 12 बजे टेस्ट कार ने चढ़ना शुरू किया था। वीडियो में दिख रहा है कि कार रुकी, पीछे खिसकी और रेलिंग से टकराकर उसे तोड़ दिया। टेस्ट के दौरान सेफ्टी रोप का शैकल अचानक डिटैच हो गया। यह रोप कार को कंट्रोल करने के लिए बंधी थी। डिटैच होने पर रोप राइट फ्रंट व्हील में उलझ गई। इससे पावर आउटपुट रुक गया। वीडियो में एक जोरदार 'पॉप' की आवाज आई, फिर ब्लैक कंपोनेंट गिरा और SUV कंट्रोल खो बैठी। तीन GIF में देखें कैसे फेल हुआ टेस्ट... 1. कार ऊपर चढ़ी 2. कार फिसली 3. टक्कर दोन दिन तक बंद रहा हेवनली लैडर टेस्ट कार दो घंटे तक फंसी रही। इससे 'हेवनली लैडर' 12 और 13 नवंबर को टूरिस्ट्स के लिए बंद रहा। लोकल गाइड ने बताया कि ऑप्शनल एस्केलेटर से लोगों को ऊपर भेजा गया। यह जगह इतनी मुश्किल है कि ज्यादातर इंपोर्टेड ऑफ-रोड गाड़ियां भी यहां ट्राई ही नहीं करते। 2018 में रेंज रोवर ने 999 सीढ़ियां चढ़कर बनाया था रिकॉर्ड यह चैलेंज रेंज रोवर के 2018 के 'ड्रैगन रोड' टेस्ट की कॉपी था। तब रेंज रोवर स्पोर्ट PHEV ने हेवन गेट की 999 सीढ़ियां चढ़ी थीं, जो मार्केटिंग के लिए बड़ा हिट साबित हुई। रेंज रोवर दुनिया की पहली गाड़ी थी, जिसने यह कारनामा किया, जो 99 मोड़ों वाले ड्रैगन रोड (तियानमेन माउंटेन रोड) को पार करने के बाद 45-डिग्री के ढलान वाली सीढ़ियों पर चढ़ी। इस चुनौतीपूर्ण चढ़ाई को ले मैन्स विजेता ड्राइवर, हो-पिन तुंग ने अंजाम दिया था, जिन्होंने इसे अब तक की सबसे कठिन ड्राइविंग चुनौतियों में से एक बताया था। चेरी जैसी चाइनीज कंपनियां इसे कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन इस फेलियर ने कंपनी को शर्मिंदा कर दिया है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसे चैलेंज ब्रांड की ऑफ-रोड इमेज बनाते हैं, लेकिन सेफ्टी पहले होनी चाहिए। चेरी अब आगे के टेस्ट में ज्यादा कैशियन लेगी।
Click here to Read More
Previous Article
हीरो विडा VX2 गो का 3.4kWh बैटरी पैक वैरिएंट लॉन्च:फुल चार्ज में 100km चलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत ₹1.02 लाख
Next Article
रूस का पहला AI रोबोट डेब्यू के दौरान गिरा VIDEO:ऑर्गेनाइजर्स ने काला पर्दा लगाकर छिपाया; डेवलपर्स बोले- रोबोट लर्निंग प्रोसेस में है

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment