Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

नूपुर सेनन ने की बॉयफ्रेंड स्टेबिन से सगाई:भावुक होकर बहन कृति बोलीं- मैं बहुत रोने वाली हूं, 11 जनवरी को उदयपुर में होगी शादी

5 months ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन और सिंगर-एक्ट्रेस नुपूर सेनन ने शनिवार को बॉयफ्रेंड स्टेबिन से सगाई की घोषणा कर दी है। नुपूर ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ सगाई की अनाउंसमेंट की है, जिसके बाद कृति सेनन ने भावुक पोस्ट शेयर की है। कृति ने नुपूर और स्टेबिन की तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'आह, मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं।' नुपूर सेनन ने शनिवार को ऑफिशियल इंस्टाग्राम से सगाई की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, शायदों से भरी इस दुनिया में, मैंने अब तक का सबसे आसान ‘हां’ ढूंढ लिया। देखिए नुपूर सेनन और स्टेबिन की सगाई की तस्वीरें- 11 जनवरी को उदयपुर में होगी नुपूर-स्टेबिन की शादी सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नुपूर सेनन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होगी। शादी को प्राइवेट लेकिन भव्य समारोह के तरह आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। वहीं, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी चुनिंदा नाम ही शादी में हिस्सा लेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, नुपूर और स्टेबिन शादी को निजी रखना चाहते हैं। यह शादी इंडस्ट्री गैदरिंग के बजाए परिवार और पुराने दोस्तों के बीच होगी। सेलिब्रेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। उदयपुर में होने वाली इस शादी में नुपूर की बहन और एक्ट्रेस कृति सेनन के करीबी, जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनके शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जो 13 जनवरी को होने वाला है। बता दें कि साल 2024 में, स्टेबिन बेन ने नुपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मेरा और नुपूर का रिश्ता बहुत ही शानदार है। हम एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। मैंने उसके साथ काफी समय बिताया है और मुझे नहीं लगता कि मेरा किसी और के साथ ऐसा रिश्ता है।' नुपूर की वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में बी प्राक के म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट अक्षय कुमार नजर आए थे। उसके बाद 2021 में दोनों का साथ में फिलहाल 2: मोहब्बत एलबम आया था। बड़े पर्दे पर नुपूर ने तेलुगु फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' से डेब्यू किया। उसी साल हॉटस्टार पर उनका शो 'पॉप कौन?' भी रिलीज हुआ था। साल 2026 में नुपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म 'नूरानी चेहरा' से अपना डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, स्टेबिन म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। म्यूजिक फील्ड में वो साल 2018 से एक्टिव हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।
Click here to Read More
Previous Article
माता की चौकी में भावुक हुईं एक्ट्रेस सुधा चंंद्रन:भजन गाया फिर जोर-जोर से हंसने लगीं, संभालते नजर आए परिवार के सदस्य और दोस्त
Next Article
कल्ट फिल्म नायक का सीक्वल बना सकते हैं अनिल कपूर:रिलीज के 25 साल बाद प्रोड्यूसर से खरीदे फिल्म के राइट्स, जल्द शुरू कर सकते हैं काम

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment