Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

माता की चौकी में भावुक हुईं एक्ट्रेस सुधा चंंद्रन:भजन गाया फिर जोर-जोर से हंसने लगीं, संभालते नजर आए परिवार के सदस्य और दोस्त

5 months ago

एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन ने हाल ही में अपने घर में माता की चौकी रखी थी। अब चौकी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भक्ति में लीन नजर आई हैं। कहीं एक्ट्रेस होश खोती दिखीं, तो कभी वो जोर-जोर से हंसती नजर आई हैं। इस दौरान उनके परिवार के लोग उन्हें संभालते दिखे। शनिवार को सुधा चंद्रन ने माता की चौकी रखी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से सीनियर एक्टर किरण कुमार, समेत कई टीवी कलाकार भी मौजूद थे। चौकी के दौरान सुधा ने माइक पर भजन गाए और क्लासिकल डांस भी किया। हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड के सोशल मीडिया पेज से माता की चौकी का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक्ट्रेस सुधा चंद्रन भक्ति में लीन दिखीं। कुछ देर वो खड़ी-खड़ी होश खोती नजर आईं। परिवार के सदस्यों ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया, जिसके बाद वहां मौजूद पति रवि दांग उन पर फूल बरसाने लगे। सुधा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जोर-जोर से हंसती नजर आ रही हैं। इस दौरान टीवी शो अनुपमा एक्ट्रेस जसवीर कौर, सुधा को थामी नजर आईं। बता दें कि सुधा चंद्रन पॉपुलर एक्ट्रेस और भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्हें टीवी शो कहीं किसी रोज में रमोला सिकंदर का किरदार निभाने से देशभर में पहचान मिली थी। इसके अलावा वो पॉपुलर शोज रिश्ते, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, शाका लाका बूम बूम, किस देश में है मेरा दिल, कस्तूरी, कलश, अदालत, नागिन, नागिन 3 और नागिन 6 में नजर आ चुकी हैं। सुधा चंद्रन ने साल 1985 में आई तमिल फिल्म मयूरी से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 1986 में तमिल फिल्म मयूरी को हिंदी में नाचे मयूरी टाइटल के साथ बनाया गया, जिससे सुधा चंद्रन ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। हिंदी और तमिल के अलावा सुधा चंद्रन तेलुगु और मलयाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
Click here to Read More
Previous Article
सनी देओल ने दी थी पैप्स को गाली:फोटोग्राफर वरिंदर चावला बोले- वो जया बच्चन की तरह गुस्सैल, हमारी क्या गलती, हम काम ही कर रहे थे
Next Article
नूपुर सेनन ने की बॉयफ्रेंड स्टेबिन से सगाई:भावुक होकर बहन कृति बोलीं- मैं बहुत रोने वाली हूं, 11 जनवरी को उदयपुर में होगी शादी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment