Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

नहीं चला कप्तान अभिषेक शर्मा का बल्ला, वनडे मैच में बुरी तरह हारी उनकी टीम

5 months ago

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड ने पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया है. पंजाब टीम की कप्तानी अभिषेक शर्मा कर रहे थे, जिसने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 269 रन बनाए थे. जवाब में उत्तराखंड ने 48वें ओवर में 5 विकेट से जीत हासिल की. उत्तराखंड के कप्तान कुणाल चंदेला ने 118 रनों की शतकीय पारी खेली. ये मौजूदा टूर्नामेंट में पंजाब टीम की पहली हार है.

अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली पंजाब मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई. कप्तान अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई थी, दोनों ने 6 ओवरों में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया था. पहले प्रभसिमरन 28 रन बनाकर आउट हो गए. पंजाब टीम अभी अपने स्कोर में 9 रन ही जोड़ पाई थी, तभी अभिषेक शर्मा भी 30 रन बनाकर आउट हो गए.

पंजाब के लिए सलिल अरोड़ा ने 65 रन बनाए, वहीं आठवें क्रम पर बैटिंग करने वाले कृष भगत ने 51 रनों का योगदान दिया. पंजाब की टीम 269 रन बना पाई.

पंजाब की पहली हार

270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई उत्तराखंड की शुरुआत बहुत खराब रही, क्योंकि 24 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे. मगर कप्तान कुणाल चंदेला एक अलग ही मूड़ में नजर आए. उन्होंने 118 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उत्तराखंड के लिए शासवत डांगवाल ने भी 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

यह उत्तराखंड की टूर्नामेंट में पहली जीत है, इससे पहले उसे लगातार 2 मैच हारने पड़े थे. ग्रुप C की अंक तालिका पर नजर डालें तो पंजाब की टीम 8 अंकों के साथ टेबल में तीसरे स्थान पर विराजमान है. वहीं पंजाब को हराकर अपनी जीत का खाता खोलने वाली उत्तराखंड अभी 4 अंकों के साथ टेबल में छठे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें:

Watch: एमएस धोनी की गाड़ी में मिली सिगरेट की डिब्बी, वायरल वीडियो से मचा भयंकर बवाल; देखें

ROKO फिर मचाएंगे गदर, गिल-अय्यर की वापसी! न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा दिख सकता है 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वाड

Click here to Read More
Previous Article
Year Ender 2025: इस साल टेस्ट में 10 सबसे न्यूनतम स्कोर बनाने वाली टीमें; दूसरे नंबर पर भारत
Next Article
2025 की 7 विदेशी फिल्में जो बनीं भारतीय दर्शकों की पहली पसंद, बॉक्स ऑफिस पर खूब बरसे नोट

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment