Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

न आमिर खान का रिकॉर्ड टूटेगा, न सलमान को पछाड़ पाएगी ‘धुरंधर 2’!

4 months ago

'धुरंधर 2' की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई और 7 दिन में ही फिल्म वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है. फिल्म ने 7 दिनों में 263 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ फिल्म ओवरसीज मार्केट में कमाई करने वाली हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की टॉप 10 की लिस्ट में शुमार हो गई है.

आमिर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'धुरंधर 2'? 

हालांकि, फिर भी फिल्म के लिए आमिर खान और सलमान खान का रिकॉर्ड तोड़ना काफी मुश्किल होगा. कोईमोई के मुताबिक, ओरसीज मार्केट में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में आमिर खान की दो फिल्में टॉप 2 में हैं. पहले नंबर पर दंगल है. दंगल ने ओवरसीज मार्केट में 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं दूसरे नंबर पर आमिर की सीक्रेट सुपरस्टार है. सीक्रेट सुपर स्टार ने 822.92 करोड़ का बिजनेस किया था. तीसरे नंबर पर सलमान खान की बजरंगी भाईजान (482.54 करोड़) है. चौथे और पांचवें नबंर पर शाहरुख खान की पठान (412 करोड़) और जवान (406 करोड़) हैं.

'धुरंधर 2' के लिए आमिर खान और सलमान का ये रिकॉर्ड तोड़ने को लिए अभी कड़ी मेहनत की जरुरत है.

ओवरसीज मार्केट में कमाई करने वाली हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

दंगल- 1521 करोड़
सीक्रेट सुपरस्टार- 822.92 करोड़
बजरंगी भाईजान- 482.54 करोड़
पठान- 412 करोड़
जवान-406 करोड़
अंधाधुन-361 करोड़
पीके- 342.5 करोड़
धुरंधर- 299.35 करोड़
धुरंधर 2- 263 करोड़
एनिमल- 257 करोड़

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2 के बारे में'

बता दें कि 'धुरंधर 2' को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने ही फिल्म को लिखा है और प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई. पहला पाट 2025 में आया था. वहीं दूसरा पार्ट थिएटर में लगा है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा जैसे स्टार्स अहम रोल में नजर आए. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है. 

Click here to Read More
Previous Article
500 करोड़ क्लब के नए किंग आदित्य धर! बॉक्स ऑफिस पर किन डायरेक्टर्स का कब्जा, देखें पूरी लिस्ट
Next Article
ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का ग्लैम अवतार, बिकिनी पहन मिरर सेल्फी से लगाई आग

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment