Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

500 करोड़ क्लब के नए किंग आदित्य धर! बॉक्स ऑफिस पर किन डायरेक्टर्स का कब्जा, देखें पूरी लिस्ट

4 months ago

फिल्ममेकर आदित्य धर देश के बड़े डायरेक्टर्स में से एक बन गए हैं. वो फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के साथ 500 करोड़ क्लब के किंग बन गए हैं. 'धुरंधर 2' तो बॉक्स ऑफिस पर रुकने का ही नाम नहीं ले रही है. 500 करोड़ क्लब की लिस्ट में आदित्य धर नंबर वन पर आ गए हैं. उनकी दो फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' इस लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं इस लिस्ट में (हिंदी बॉक्स ऑफिस) और कौन-कौन से डायरेक्टर्स हैं.

एस एस राजामौली
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, एस एस राजामौली को बाहुबली और आरआरआर जैसी बिग फिल्मों के लिए जाना जाता है. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई करती हैं. उनकी बाहुबली 2 ने हिंदी में 510.99 करोड़ कमाए थे. बाहुबली 2 में प्रभास लीड रोल में थे. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था.


अनिल शर्मा
अनिल शर्मा फिल्म गदर 2 से इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. गदर 2 ने 525.45 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में थे. अमीष पटेल भी फिल्म में नजर आई थीं.


सिद्धार्थ आनंद
सिद्धार्थ की पठान ने 543.05 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे. 


संदीप वांगा रेड्डी
संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' ने 556.36 करोड़ का बिजनेस किया था. इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल जैसे स्टार्स थे. अब फिल्म का दूसरा पार्ट एनिमल पार्क भी आना है. 


लक्ष्मण उटेकर
'छावा' ने 600.10 करोड़ कमाए थे. विक्की कौशल की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड ब्रेक किए थे. लक्ष्मण उटेकर का डायरेक्शन छा गया था.

अमर कौशिक
'स्त्री 2' ने हिंदी में 627.02 करोड़ कमाए. अमर कौशिक की इस फिल्म की हर तरफ चर्चा हुई. श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स इस फिल्म में नजर आए थे.


एटली की 'जवान' ने 643.87 और सुकुमार की 'पुष्पा 2' ने हिंदी में 830.10 कमाए. जवान में शाहरुख खान लीड रोल में थे और पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन लीड रोल में थे.

Click here to Read More
Previous Article
'नाइंसाफी होगी', बॉलीवुड में एंट्री पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तोड़ी चुप्पी
Next Article
न आमिर खान का रिकॉर्ड टूटेगा, न सलमान को पछाड़ पाएगी ‘धुरंधर 2’!

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment