Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

म्यूजिक कंपोजर सचिन संघवी पर यौन शोषण का आरोप:पुलिस ने किया गिरफ्तार, संगीतकार के वकील बोले- मेरे क्लाइंट को हिरासत में लेना गैरकानूनी था

1 year ago

27

0

बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सचिन सांघवी को यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 19 साल की एक लड़की ने म्यूजिक एल्बम में मौका देने और शादी का वादा करके यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो फरवरी 2024 में सचिन के संपर्क में आई थी और उन्होंने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा था। दोनों में बातचीत होने लगी फिर सचिन ने उसे अपने स्टूडियो में बुलाया, जहां उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा और कई मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया। हालांकि, म्यूजिक कंपोजर के वकील आदित्य मिठे ने इन आरोपों का खंडन किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मिठे ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा-‘मेरे क्लाइंट के खिलाफ एफआईआर में लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार हैं। इस मामले में कोई दम नहीं है। मेरे क्लाइंट को पुलिस द्वारा हिरासत में लेना गैरकानूनी था और इसलिए उन्हें तुरंत जमानत पर रिहा कर दिया गया।’ वहीं, सचिन ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। उनका ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवट है। उनके म्यूजिक कंपोजर पार्टनर जिगर ने भी इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि सचिन-जिगर बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर जोड़ी में से एक हैं। दोनों ने साथ मिलकर कई सुपरहिट गाने बनाया हैं। हाल ही रिलीज हुआ फिल्म 'थम्मा' में भी इस जोड़ी ने संगीत दिया है। पिछले साल 'स्त्री-2' के लिए इनका बनाया गाना आज की रात बड़ी हिट रही थी। साल 2009 में अपना करियर शुरू करने वाली इस जोड़ी ने 60 से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है। इनमें फालतू, शोर इन द सिटी, ओह माई गॉड, एबीसीडी, शुद्ध देसी रोमांस, बदलापुर, हिंदी मीडियम, राब्ता, स्त्री, भेड़िया, मुंज्या जैसी फिल्में शामिल हैं।
Click here to Read More
Previous Article
असरानी को यादकर भावुक हुईं एक्ट्रेस एकता जैन:बोलीं- हमने एक लीजेंड और सच्चे इंसान को खो दिया, उनका प्रोफेशनलिज्म हम सबके लिए प्रेरणा था
Next Article
घुम्मन की अंतिम अरदास में बेटी की भावुक स्पीच:बोली- पापा मैं आपसे कभी खुलकर बात नहीं कर पाई; डॉक्टर बन सपना पूरा करूंगी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment