Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

घुम्मन की अंतिम अरदास में बेटी की भावुक स्पीच:बोली- पापा मैं आपसे कभी खुलकर बात नहीं कर पाई; डॉक्टर बन सपना पूरा करूंगी

7 months ago

पंजाब के जालंधर में बॉडी बिल्डर वरिंद्र घुम्मन की बेटी ने गुरुवार को हुई अंतिम अरदास में भावुक स्पीच दी। बेटी ने माइक संभालते ही पिता घुम्मन को याद किया। उन्होंने कहा- पापा आप हमें छोड़कर चले गए हैं। अब हमारे सपने अधूरे रह गए। मैं शाई नेचर की थी, इसीलिए आपसे कभी खुलकर बात नहीं कर पाई। मैं आपका सपना जरूर पूरा करूंगी...। माइक पर एकमजोत कौर की बातें सुनकर वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया। गुरुवार को घुम्मन की अंतिम अरदास में पंजाबी एक्टर करतार चीमा और परमजीत सिंह सोही भी पहुंचे थे। परमजीत सिंह ने उन्हें लेकर मुंबई का एक किस्सा भी सुनाया। घुम्मन को श्रद्धांजलि देने के लिए जालंधर कैंट से आप नेता राजविंदर तिहाड़, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और महेंद्र सिंह केपी भी पहुंचे थे। घुम्मन की ऑपरेशन के दौरान हार्टअटैक आने से मौत हो गई थी। हांलाकि परिवार ने मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही की वजह से हुई हार्ट अटैक होने का आरोप लगाया था। इसे लेकर शहर में कैंडल मार्च भी निकाला था, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। अब पढ़े घुम्मन की बेटी की 3 बातें... 2 दिन पहले अकाउंट से बेटे को बर्थडे विश किया वरिंदर सिंह घुम्मन के सोशल मीडिया अकाउंट से 2 दिन पहले एक भावुक पोस्ट शेयर की गई थी। घुम्मन के बेटे गुरतेज वीर सिंह का बुधवार को जन्मदिन था, इसे लेकर परिवार ने घुम्मन की ओर से गुरतेज को बर्थडे विश किया। इस पल को लेकर परिवार के साथ फैंस भी उन्हें याद कर भावुक हुए। इसे लेकर परिवार ने घुम्मन के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में घुम्मन बेटे के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों विभिन्न स्थानों पर साथ में घूम रहे हैं। परिवार ने पोस्ट में लिखा- आज मेरे लाड़ले बेटे का जन्मदिन है। मेरी आत्मा हर पल तुम्हारे साथ है। अब पढ़े कैसे हुई घुम्मन की मौत वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी उनके कंधे की नस दब गई थी। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में दो हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई थी। घुम्मन की मौत पर परिवार से शोक जताने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा था कि घुम्मन की मौत के पीछे जो भी कारण होंगे, उनकी जांच करवाई जाएगी। जो भी कसूरवार पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें... जालंधर में बॉडी बिल्डर घुम्मन की अंतिम अरदास:पंजाबी एक्टर करतार चीमा पहुंचे; पूर्व MP रिंकू बोले- जांच के लिए पैनल गठित किया जाए पंजाब के जालंधर में गुरुवार को बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की अंतिम अरदास हुई। इस मौके पर पंजाबी एक्टर करतार चीमा और परमजीत सिंह सोही भी पहुंचे। परमजीत सिंह ने कहा कि घुम्मन पंजाब का शेर था। इस दौरान सोही ने एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि जब घुम्मन पहली बार मुंबई आए, तो मराठे लोग उनको देखकर हैरान हो गए कि इतना लंबा-चौड़ा गबरू कहां से आ गया। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
म्यूजिक कंपोजर सचिन संघवी पर यौन शोषण का आरोप:पुलिस ने किया गिरफ्तार, संगीतकार के वकील बोले- मेरे क्लाइंट को हिरासत में लेना गैरकानूनी था
Next Article
प्रभास को इंडिया बिगेस्ट सुपरस्टार बताने पर शाहरुख फैन चिढ़े:स्पिरिट के ऑडियो प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी, SRK फैंस बोले- अच्छी कोशिश

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment