Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मस्जिद में जूते पहनने के आरोप पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा:ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- ध्यान से देखो हम मस्जिद के बाहर हैं

9 months ago

सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने पति जहीर इकबाल के साथ अबू धाबी गई थीं। इसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इन फोटोज में दोनों मस्जिद के बाहर जूते पहने नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस मामले में अपना रिएक्शन भी दिया है। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ मस्जिद में घूमती नजर आ रही हैं। वहीं, एक वीडियो में सोनाक्षी और जहीर दोनों ने जूते पहने हुए हैं। ऐसे में यूजर्स ने तस्वीरों को लेकर सवाल उठाए हैं। एक ने लिखा जूते पहनकर मस्जिद में जाना बहुत बड़ा गुनाह है। इस ट्रोलिंग पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, इसलिए तो जूतों के साथ अंदर नहीं गए। ध्यान से देखो, हम मस्जिद के बाहर ही हैं। अंदर जाने से पहले उन्होंने हमें जूते रखने की जगह दिखाई और हमने उतार दिए। इतना तो हमें भी आता है। चलिए अब आगे बढ़िए। बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को अबू धाबी टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। ऐसे में दोनों ने अबू धाबी की इस मस्जिद के अंदर अबाया पहनकर एक एड शूट किया था, जिस कारण उन्होंने भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को सपोर्ट भी किया था।
Click here to Read More
Previous Article
गिनती करते थक जाएंगे, ऐप्पल ने 6 महीनों में भारत में बनाकर विदेश भेज दिए इतने करोड़ के आईफोन
Next Article
बेटी का जन्मदिन मनाने मॉरीशस पहुंचे नवजोत सिद्धू:राबिया ने फैमिली संग तस्वीरें शेयर की; समुद्र किनारे रिसॉर्ट बुक, 1 लाख का रूम

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment