Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बेटी का जन्मदिन मनाने मॉरीशस पहुंचे नवजोत सिद्धू:राबिया ने फैमिली संग तस्वीरें शेयर की; समुद्र किनारे रिसॉर्ट बुक, 1 लाख का रूम

9 months ago

पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार मॉरीशस पहुंच गया है। राबिया का जन्मदिन मनाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी व बेटी के साथ वहां पहुंचे हैं। राबिया रविवार को 30 साल की हुई हैं। 30वें जन्मदिन की खुशी मनाने के लिए ही सिद्धू दंपती ने ये ट्रिप ऑर्गेनाइज किया। नवजोत सिंह सिद्धू दो दिन पहले ही दिल्ली में प्रियंका गांधी से मिले थे। इसके बाद ही वे सीधा परिवार के साथ मॉरीशस के लिए रवाना हो गए। नवजोत सिंह सिद्धू व राबिया सिद्धू ने कुछ तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों को शेयर कर लिखा- मॉरीशस.... राबिया के जन्मदिन का डिस्टिनेशन। 1 लाख का रूम किया बुक सिद्धू परिवार ने मॉरीशस में कॉन्स्टेंस प्रिंस मॉरिस रिसॉर्ट बुक किया है। जिसके कमरों की कीमत ही तकरीबन 50 हजार (भारतीय करेंसी के अनुसार) से शुरू होती है। टैक्स और अन्य खर्च जोड़ने पर एक कमरे का रेंट 68 हजार से लेकर 1.20 लाख रुपए तक पहुंचता है। इस रिसॉर्ट की खासियत है कि इसके रूम का एक हिस्सा सीधा समुद्री तट (बीच) पर खुलता है। यानी कि रिसॉर्ट के पास अपना प्राइवेट बीच भी है। राबिया ने अपने रूम का वीडियो को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। सिद्धू की ड्रेस राबिया ही सिलेक्ट करती हैं नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया फैशन डिजाइनर हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। राबिया अपना फैशन सेंस व लाइफस्टाइल इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। इसके साथ कई फैशन इवेंट्स और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में भी एक्टिव रहती हैं। एक इंटरव्यू में राबिया ने बताया था कि नवजोत सिंह सिद्धू की ड्रेस वहीं सिलेक्ट करती हैं। सिद्धू परिवार की PHOTOS... ----------- ये खबर भी पढ़ें... नवजोत सिद्धू अचानक प्रियंका गांधी से मिले:पत्नी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकीं, पंजाब कांग्रेस में हलचल; CM मान बोले- ऑल द बेस्ट पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू ने फिर पंजाब की सियासत में हलचल मचा दी है। सिद्धू ने अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद सिद्धू ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- अपने मार्गदर्शक, प्रकाशस्तंभ और संरक्षक देवदूत से मिला। कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में साथ देने के लिए बस उनके और भाई के प्रति आभारी हूं। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to Read More
Previous Article
मस्जिद में जूते पहनने के आरोप पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा:ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- ध्यान से देखो हम मस्जिद के बाहर हैं
Next Article
दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर सलमान खान ने कसा तंज:बोले- काम मिला क्या भाई?, खुद को बर्बाद कर लिया है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment