Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'मेरे बारे में कुछ गलत नहीं मिलेगा', शुभमन गिल के साथ डेटिंग की अफवाहों पर रिद्धिमा पंडित ने तोड़ी चुप्पी

2 months ago

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित का नाम एक टाइम पर क्रिकेटर शुभम गिल के साथ जोड़ा जा रहा था. साल 2024 और 2025 के दौरान खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दिसंबर 2024 में शादी रचाने वाले हैं. वहीं अब इन सब खबरों को रिद्धिमा ने पूरी तरह झूठ बताया है. उन्होंने हाल ही में शुभमन गिल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट किया है.

शुभमन गिल संग डेटिंग की अफवाहों पर रिद्धिमा पंडित ने तोड़ी चुप्पी
Zoom के साथ एक खास बातचीत में रिद्धिमा पंडित ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वो विवादों से दूर रहना पसंद करती हैं. एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में कहा कि उनके और शुभमन गिल के बीच किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं है. रिद्धिमा ने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है. मैं हमेशा विवादों से दूर रहने वाली इंसान हूं और आगे भी ऐसे ही रहना चाहती हूं. मैंने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया और न ही किसी के बारे में गलत कहा है. मैं सिर्फ पर्दे पर रोमांस करने के लिए भी कुछ नहीं करती. सच कहूं तो मैं बहुत ही साधारण इंसान हूं, मेरे बारे में कोई भी गलत बात निकालना आसान नहीं है.'

रिद्धिमा ने शुभमन को लेकर की थी बात
बता दें, पहले एक बातचीत में रिद्धिमा पंडित ने कहा था कि उन्हें शुभमन गिल 'बहुत-बहुत क्यूट' लगते हैं. हालांकि उन्होंने साफ किया कि किसी को क्यूट कहना या पसंद करना इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों के बीच कोई रिश्ता है. रिद्धिमा ने ये भी बताया कि वो शुभमन गिल को निजी तौर पर जानती तक नहीं हैं. उन्होंने मजाक में ये भी कहा था कि अगर कभी असल जिंदगी में उनकी मुलाकात हो गई, तो शायद दोनों इन अफवाहों पर हंसेंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

विवादों में घिरी हैं, रिद्धिमा पंडित
डेटिंग की खबरों के अलावा रिद्धिमा पंडित हाल ही में एक और विवाद की वजह से भी चर्चा में रही हैं. रियलिटी शो 'द 50' में उनकी वंशज सिंह के साथ तीखी बहस हो गई थी. मामला इतना बढ़ गया कि 35 साल की रिद्धिमा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी तक दी. इसके बाद रिद्धिमा ने कथित तौर पर परेशान करने के आरोप में कंटेंट क्रिएटर वंशज सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की.

Click here to Read More
Previous Article
प्रियंक शर्मा या पर्ल वी पुरी? अंश गुजराल के बेटे की धमाकेदार एंट्री से विरानी परिवार में मचेगा बवाल
Next Article
'जो होना है वो होकर रहेगा', वीडियो में रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, शोएब ने बताया अभी और भी टेस्ट बाकी हैं

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment