Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'जो होना है वो होकर रहेगा', वीडियो में रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, शोएब ने बताया अभी और भी टेस्ट बाकी हैं

2 months ago

टीवी की 'सिमर' यानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर फैंस के बीच खासा चर्चा का विषय बनी रही हैं. कुछ महीने पहले ही दिपिका का लिवर कैंसर का ट्रीटमेंट हुआ था. जिसके बाद से ही सभी फैंस चिंतित भी नजर आए. दीपिका और शोएब भी लगातार फैंस को एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर अपडेट देते रहते हैं. अब हाल ही में शोएब ने अपने नए व्लॉग में दीपिका की हेल्थ से जुड़ी कुछ जानकारी दी है. जिसके बाद दीपिका कक्कड़ काफी इमोशनल भी हो गईं.

दीपिका का आया नया रुटीन
हाल ही में दीपिका कक्कड़ का नया व्ल़ॉग आया है. जिसमें उनके पति शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में बात की है. शोएब ने इस व्लॉग में दीपिका का रुटीन शेयर करते हुए बताया कि, 'दीपिका को नई डाइट पर रखा गया है, उसका अब एक रपटीन है. वो सुबह 7 बजे उठती है और वॉक पर जाती है, और उसे शाम के 7 बजे के बाद कुछ भी खाने की परमिशन नहीं है.' इसके बाद दीपिका खुद कहती हैं कि उनका रेसिपी वीडियोज बनाने का बहुत मन करता है लेकिन वो ऐसा कर नहीं पा रही हैं. लेकिन फिर शोएब बताते हैं कि वो हेल्थ के कारण ऐसा नहीं कर सकती हैं. क्योंकि कोई भी रेसिपी बनाने के लिए एक्ट्रेस को काफी संय तक खड़े रहना पड़ेगा.

इमोशनल हो गईं दीपिका
तो वहीं शोएब इब्राहिम इसके बाद बताते हैं कि ईद के बाद एक्ट्रेस का ब्लड टेस्ट होना है. इस बात पर ही दीपिका कक्कड़ इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं. शोएब कहते हैं, 'बहुत स्ट्रॉन्ग रहती हैं ये, लेकिन कभी कभी वो सारी बातें, अब जब मैंने बोला 4 हफ्ते बाद टेस्ट हैं, तो वो सोच कर रोने लगी.' इसके बाद दीपिका कहती हैं, 'अभी एक डर बैठ गया है इस बार के बाद. आप सब भी यही कहते हो यकीन हैं. हर वक्त दिल से यही दुआ निकलती है आगे सब ठीक हो लेकिन ठीक है हम सबको पता है जो होना है वो होकर रहेगा. कोई बात नहीं'

बता दें कि दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर से जंग लड़ रही हैं. कुछ हफ्ते पहले ही उनकी दूसरी सर्जरी हुई है. सबसे पहले जून 2025 में एक्ट्रेस को इस बीमारी के बारे में पता चला था. जिसका अपडेट उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर किया. दीपिका लगातार फैंस के साथ अपनी हेल्थ जर्नी शेयर कर रही हैं. तो वहीं उनके फैंस भी उनके जल्दी से जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

Click here to Read More
Previous Article
'मेरे बारे में कुछ गलत नहीं मिलेगा', शुभमन गिल के साथ डेटिंग की अफवाहों पर रिद्धिमा पंडित ने तोड़ी चुप्पी
Next Article
अनुराग डोभाल से शमिता शेट्टी तक, बिग बॉस के ये 7 कंटेस्टेंट्स झेल चुके हैं मेंटल हेल्थ का दर्द

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment