Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Mammootty & Mohanlal का जलवा: ‘Patriot’ में फिर गूंजा साउथ के Legends का दबदबा

2 months ago

यह एक मलयालम फिल्म है जिसमें Mammootty, Mohanlal और Fahadh Faasil जैसे बड़े स्टार्स हैं, इसलिए फिल्म पहले से ही लोगों को आकर्षित करती है। फिल्म हिंदी में डब नहीं है, लेकिन सबटाइटल्स के साथ देखने में भी काफी मज़ा आता है।फिल्म की कहानी डिजिटल प्राइवेसी और डेटा चोरी जैसे मुद्दों पर आधारित है—कैसे आपके फोन और लैपटॉप से निजी जानकारी और लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। Mammootty एक साइंटिस्ट का रोल निभाते हैं जो इन चीजों की जांच करते हैं और बाद में यूट्यूबर बन जाते हैं। Mammootty की एंट्री बहुत दमदार है और दर्शकों से खूब तालियां मिलती हैं। Mohanlal सेकंड हाफ में आते हैं और दिल जीत लेते हैं। दोनों ने अपने स्टारडम को शानदार तरीके से दिखाया है। हालांकि, Fahadh Faasil का रोल उतना मजबूत नहीं लगा और वह थोड़ा निराश करते हैं। बाकी कलाकारों में Kunchacko Boban, Nayanthara और Revathi ने छोटे रोल्स में अच्छा काम किया है। डायरेक्टर Mahesh Narayanan की राइटिंग और डायरेक्शन इतने अच्छे हैं कि 3 घंटे की फिल्म भी बांधे रखती है। रेटिंग: 5 में से 3 स्टार  OTT का इंतजार मत करो, थिएटर में देखने लायक है

Click here to Read More
Previous Article
46 की उम्र में उर्वशी ढोलकिया का ग्लैमरस अंदाज, ब्लैक बिकिनी पहन बीच के किनारे दिए पोज, देखें तस्वीरें
Next Article
जब स्टूडियो से बाहर निकाले जाने पर टूट गए थे किशोर कुमार, आशा भोसले ने दी थी हिम्मत

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment