Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जब स्टूडियो से बाहर निकाले जाने पर टूट गए थे किशोर कुमार, आशा भोसले ने दी थी हिम्मत

2 months ago

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 16' का आने वाला एपिसोड चर्चा में आ गया है. इस नए एपिसोड को महान गायिका आशा भोसले और गायक किशोर कुमार के नाम किया गया है. इसमें दोनों के शुरुआती दिनों के कई ऐसे किस्से सुनने को मिलेंगे, जो दर्शकों को भावुक कर देंगे. साथ ही इस शाम सुदेश भोसले भी गेस्ट बनकर आने वाले है, जो सभी दर्शकों के लिए बहुत खास होने वाला है.

स्टूडियो से बाहर निकाल गए थे

शो में आशा भोसले और किशोर कुमार की एक कहानी सुनने को मिलेगी, जिसमें बताया जाएगा कि 1949 के समय एक फेमस स्टूडियो में जब दोनों अपने संघर्ष के दिनों में गए थे, तो उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया गया था, क्योंकि वो उस वक्त नए थे. रिकॉर्डिस्ट ने उनकी आवाज को कमजोर कहा और उनके जगह किसी पॉपुलर सिंगर्स को बुलाने के लिए कह दिया था. इसके बाद आशा और किशोर बहुत उदास हो गए थे और रात में स्टूडियो से निकलकर मुंबई के महालक्ष्मी स्टेशन की तरफ जाने लगे. साथ ही किशोर कुमार अपने फ्यूचर को लेकर बहुत टेंशन में थे और डर गए थे, हालांकि आशा भोसले ने उन्हें हिम्मत देते हुए कहा कि उनकी आवाज एक दिन पूरी दुनिया में मशहूर हो जाएगी.

इस घटना के कुछ साल बाद दोनों उसी स्टूडियो में गए, जहां से उन्हें निकला गया था. उस समय भी वही रिकॉर्डिस्ट मौजूद था, तब किशोर ने उन्हें कहा कि कोई दूसरा सिंगर चाहिए. तभी आशा भोसले ने उन्हें याद दिलाते हुए कहा कि अब वो समय नहीं है और अभी सिर्फ अपने गाने पर ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' के फैन हुए राम गोपाल वर्मा, पोस्ट में लिखा- 'ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही...'

किशोर और आशा के गाने

बता दें कि आशा भोसले और किशोर कुमार ने अपने करियर में कई शानदार गाने दिए है, जिनमें छोड़ दो आंचल, हाल कैसा है जनाब का, एक मैं और एक तू, ओ मेरी सोना मेरी तमन्ना, खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे, भली भली सी एक सूरत, आंखों आंखों में, प्यार का दर्द है, जाने जन दूंधता फिर रहा, पल्लू लटके, ले जायेंगे ले जायेंगे और ये रातें ये मौसम जैसे कई पॉपुलर गाने शामिल है. ये सारे गाने सिर्फ उस समय ही नहीं, बल्कि आज के जेनरेशन के बीच भी बहुत पसंद किए जाते है.

ये भी पढ़ें: Raja Shivaji BO Day 2 Live: दूसरे दिन भी बवाल काट रही 'राजा शिवाजी', सुबह 12 बजे तक का कलेक्शन 12 करोड़ के पार

Click here to Read More
Previous Article
Mammootty & Mohanlal का जलवा: ‘Patriot’ में फिर गूंजा साउथ के Legends का दबदबा
Next Article
बचपन में कजिन ने की थी गंदी हरकत, प्रेग्नेंट होने के डर से खाने लगी थी पपीता, 'नागिन 7' की एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment