Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मेलबर्न कॉन्सर्ट पर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की सफाई:बोले- शो खराब करने के पीछे गहरी राजनीति; गंदे इशारे कर विवादों में घिरे

7 months ago

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कॉन्सर्ट के दौरान उपजे विवाद के बाद हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने उनके कॉन्सर्ट को खराब कर दिया। वीडियो में मासूम शर्मा कह रहे हैं- ऐसा चलता रहता है, क्योंकि हर जगह पर हर तरह के लोग होते हैं। कॉन्सर्ट के आयोजकों ने थोड़े समय में बहुत अच्छा काम करने की कोशिश की और काफी हद तक वे सफल भी हुए। फिर भी शो खराब करने के पीछे गहरी राजनीति थी। बता दें कि मासूम शर्मा का मेलबर्न में हुआ कॉन्सर्ट विवादों में है। इस कॉन्सर्ट को इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जिसकी टिकट करीब 16 हजार रुपए थी। कॉन्सर्ट में मासूम शर्मा काफी लेट आए तो हंगामा शुरू हो गया। उसके बाद भी किसी ने जाटां का छोरा सॉन्ग की डिमांड कर दी। जिस पर मासूम भड़क गए और युवक को धमका दिया। स्टेज से जाते हुए उन्होंने गंदे इशारे भी किए। इसके बाद यह कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवियों ने कहा कि शो के कारण हरियाणवी कम्युनिटी की विदेश में छवि खराब हुई है। लोग सोशल मीडिया पर ताने दे रहे हैं कि हरियाणवी कुछ नहीं कर सकते, बस वे ऐसा ही कर सकते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर अगर कोई व्यक्ति जाता है तो उसे अपने देश और प्रदेश की साख का भी ख्याल रखना चाहिए। मेलबर्न शो पर लोगों ने क्या कहा... सोशल मीडिया पर लोगों ने ये कमेंट किए... इन 4 विवादों से सुर्खियों में रहे मासूम शर्मा ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबर भी पढ़ें :- मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में हंगामा:लेट आने पर कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, हरियाणवी सिंगर भी अपशब्द बोलकर निकले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो में हंगामा हो गया। आरोप है कि मासूम शर्मा के शो में देरी से आने पर कुछ युवकों ने मंच के सामने आकर अश्लील इशारे किए। मासूम ने युवक की बात सुनने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद अन्य युवकों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to Read More
Previous Article
फेस्टिवल-फोटोज से स्टोरेज फुल:फोन हैंग होने और डेटा लॉस का खतरा, जानें स्पेस खाली करने के तरीके
Next Article
हिसार की लेडी टीचर KBC की हॉट सीट पर:अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती दिखेंगी, आज दिखेगा एपिसोड, शादी से पहले किया था अप्लाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment