Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

हिसार की लेडी टीचर KBC की हॉट सीट पर:अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देती दिखेंगी, आज दिखेगा एपिसोड, शादी से पहले किया था अप्लाई

7 months ago

हरियाणा के हिसार जिले की टीना शर्मा अब टीवी के चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में नजर आने वाली हैं। वह शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देंगी। टीना का एपिसोड 21 अक्टूबर की रात 9 बजे प्रसारित होगा। टीना करीब एक हजार प्रतिभागियों में से चयनित हुई हैं। वह मूल रूप से हिसार के उकलाना मंडी की रहने वाली हैं। करीब तीन महीने पहले उनकी शादी पंजाब के कपूरथला निवासी गौरव शर्मा से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही हैं। गौरव एक आईटी कंपनी के मालिक हैं। टीना के परिवार के साथ 2 PHOTOS... पति ने बताई सिलेक्शन की कहानी टीना शर्मा बोलीं- कौन बनेगा करोड़पति में खेलना सपना था वहीं, टीना शर्मा ने बताया कि उनका सपना था कि वह कभी “कौन बनेगा करोड़पति” के मंच पर पहुंचें और महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने बैठकर बातचीत करें। वह बचपन से ही KBC देखती थीं। इसलिए, उन्होंने शो में जाने का मन बनाया। टीना का कहना है कि उन्होंने शो में जाने के लिए पहली बार ऑनलाइन अप्लाई किया था और पहली ही बार में उन्हें हॉट शीट तक जाने का मौका मिल गया। हालांकि, टीना ने अभी यह नहीं बताया कि उन्होंने शो में कितनी रकम जीती? टीना की सफलता की खबर से उकलाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके परिजन और रिश्तेदार एपिसोड के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
Click here to Read More
Previous Article
मेलबर्न कॉन्सर्ट पर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की सफाई:बोले- शो खराब करने के पीछे गहरी राजनीति; गंदे इशारे कर विवादों में घिरे
Next Article
Musique : Benjamin Biolay au sommet de son art avec "Le Disque bleu"

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment