Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मुझे डायरेक्टर ने गलत तरीके से छुआ':पवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक ने झेला कास्टिंग काउच, बोले- 20 साल का था, मैं डर गया था

6 months ago

पॉपुलर टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी को करियर की शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। अपने एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इसका जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्हें महज 20 साल की उम्र इस भयानक अनुभव से गुजरना पड़ा था। दरअसल, हाल ही में ऋत्विक टू गर्ल्स एंड टू कप्स पॉडकास्ट में का हिस्सा बने। पॉडकास्ट में जब एक्टर से पूछा गया कि क्या शुरुआत में उन्हें कभी कास्टिंग काउच झेला था? इसके जवाब में एक्टर ने कहा- 'मैं जब मुंबई आया तो हर दिन आरामनगर में ऑडिशन देने के लिए जाता था। एक दिन मैं ऑडिशन की लंबी लाइन में खड़ा था, तभी एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे बुलाया और कहा कि मैं रोल के लिए शॉर्टलिस्ट हो गया हूं। मैं हैरान हो गया। मुझे ऐसा लगा जैसे कोई फरिश्ता कहीं से आ गया हो। मैं बहुत खुश हुआ और उसे धन्यवाद देने लगा। फिर उसने कहा कि ऐसे काम नहीं चलेगा मुझे उसकी कंपनी के साथ डील साइन करनी होगी और उसके लिए मुझे तुरंत उसके ऑफिस आना होगा। मैं भी तैयार हो गया। मैंने कहा कि सर आप अपने ऑफिस का एड्रेस बताओ मैं आ जाता हूं। उसने मुझसे पूछा कि तुम कैसे आए हो? मैंने कहा बाइक से तो उसने कहा कि ठीक है, मैं तुम्हारे पीछे बैठ जाता हूं।' ऋत्विक ने आगे कहा- 'मैं जब पहुंचा तो मैंने देखा वहां कोई ऑफिस नहीं है। बस एक किराने की दुकान थी, एक बन-मस्का का स्टॉल। वो मुझे एक संकरी गली से अंदर ले गया। अंदर एक ऑरेंज कलर की गेट थी और वहां एक बड़ा सा ताला लगा हुआ था। उसने गेट खोला, तो अंदर बिल्कुल अंधेरा था। उसने मुझे कहा ये मेरा ऑफिस है। कसम से मेरी पैंट गीली हो गई, तब तक मुझे समझ आ गया था कि कुछ गड़बड़ है, ये ठीक नहीं है।' एक्टर आगे कहते हैं- 'उसने मुझसे कहा कि इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। तुम्हें स्मार्ट तरीके से काम करना होगा। फिर उसने मुझे छूना शुरू कर दिया। जैसे ही उसने मुझे छुआ, मैं वहीं फ्रीज हो गया। मैं अंदर से डर गया था। मैं सिर्फ 20 साल का था। मैं कांप रहा था। मैं किसी तरह से वहां से भागने में कामयाब रहा।' ऋत्विक की वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई टीवी, रियलिटी शो, वेब सीरीज और फिल्मों भी में काम किया है। साल 2011 में आई सीरियल पवित्रा रिश्ता से एक्टर को घर-घर पहचान मिली। हाल ही में उनकी हाफ लव हाफ अरेंज्ड नाम से वेब सीरीज आई थी।
Click here to Read More
Previous Article
अश्लील वीडियो पर खेसारी लाल यादव की सफाई:​​​​​​​आकांक्षा पुरी के साथ आपत्तिजनक जिम वीडियो पर कहा- एहसास है कि वो गलत था, पत्नी भी नाराज हुई
Next Article
फराह के पति को पार्टियों में किया जाता था इग्नोर:डायरेक्टर बोलीं-हर जगह ज्यादा सक्सेसफुल व्यक्ति को ही तवज्जो मिलती है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment