Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अश्लील वीडियो पर खेसारी लाल यादव की सफाई:​​​​​​​आकांक्षा पुरी के साथ आपत्तिजनक जिम वीडियो पर कहा- एहसास है कि वो गलत था, पत्नी भी नाराज हुई

6 months ago

कुछ समय पहले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो विवादों से घिर गया था, जिसमें वो एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ जिम में आपत्तिजनक तरीके से वर्कआउट करते नजर आए थे। लंबे समय बाद अब खेसारी लाल यादव ने इस पर सफाई दी है। साथ ही उन्होंने उस विवाद पर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी को जिम्मेदार ठहराया है। खेसारी लाल यादव ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने वो स्टंट आर्ट के रूप में किया था और ये उनका आइडिया नहीं था। खेसारी लाल यादव ने कहा, विदेश में कोई स्टंट था। उसी के लिए स्टैमिना परखने के लिए वो वर्कआउट किया था। किसी ने उस पर फिर गाना लगा दिया, जिसे आकांक्षा पुरी जी ने शेयर कर दिया। आगे खेसारी लाल यादव ने कहा, मैंने वो वीडियो शेयर भी नहीं किया था, मुझे इस बात का एहसास है कि वो गलत था। समाज के लिए ये चीज सही नहीं है। लेकिन बाद में समझ आया और अब आगे से नहीं करेंगे। बातचीत में खेसारी लाल यादव ने ये भी कहा जब वो वीडियो उनकी पत्नी ने देखा, तो उन्हें भी काफी बुरा लगा। आगे उन्होंने कहा कि जाहिर है कि वो आपत्तिजनक वीडियो था, जिसे देखकर पत्नी को बुरा लगना ही चाहिए। क्यों हुआ था खेसारी लाल-आकांक्षा के वीडियो पर विवाद एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने नवंबर 2024 में ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी आपत्तिजनक स्थित में साथ वर्कआउट कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद दोनों पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे थे। वीडियो के कैप्शन में आकांक्षा ने लिखा था, हमारे स्टाइल का लटक जाइब। बता दें कि खेसारी लाल यादव इस समय बिहार की छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
Click here to Read More
Previous Article
निक जोनस को हिंदी के आते हैं सिर्फ चार शब्द:फैंस के सवाल पर प्रियंका का मजेदार जवाब, बोलीं- उन्होंने ये खुद सीखा है
Next Article
मुझे डायरेक्टर ने गलत तरीके से छुआ':पवित्र रिश्ता फेम ऋत्विक ने झेला कास्टिंग काउच, बोले- 20 साल का था, मैं डर गया था

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment