Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    मेहमानों के लिए भेल बनाते नजर आए सलमान खान:भांजी आयात के साथ झूला झूलते भी दिखे, 60वें बर्थडे पर एक्टर का दिखा अलग अंदाज

    1 month ago

    सलमान खान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में एक शानदार पार्टी का आयोजन कर अपना 60वां बर्थडे मनाया। इस बर्थडे बैश में बॉलीवुड, साउथ सिनेमा से लेकर मीडिया की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। पार्टी का कई वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है,जिसमें सलमान का अलग अंदाज देखने को मिला रहा है। सामने आए एक वीडियो में एक्टर मेहमानों को फूड सर्व करते दिख रहे हैं तो एक दूसरे वीडियो में वो भांजी आयात के साथ बड़े वाले झूले पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सलमान अपना बर्थडे भांजी आयात के साथ साझा करते हैं। बर्थडे बैश में शामिल हुईं एक्टर आहान पांडे की मां और फिटनेस कोच डायना पांडे ने पनवेल फार्म हाउस के कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटो और वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान ने बच्चों के लिए एक अलग प्ले जोन बनाया था, जिसमें झूले और कार्टून किरदारों का कॉस्ट्यूम पहने कलाकार मौजूद थे। एक वीडियो में सलमान अपनी भांजी आयात के साथ फेरिस व्हील काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने सलमान के बर्थडे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मेहमानों के लिए भेल बनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया लिखती हैं- 'सलमान जैसा कोई नहीं, वो आपको घर जैसा महसूस कराने और खास महसूस कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। इस बार उन्होंने बेहद स्वादिष्ट ‘भाऊंची भेळ’ परोसी है। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।' बता दें कि सलमान की बर्थडे पार्टी में रामचरण, शिल्पा शेट्टी, बॉबी देओल, संजय दत्त, धोनी, मीका सिंह, पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। एक्टर ने पैपराजी के साथ 26 दिसंबर की देर रात केक कटिंग की थी। सलमान की तस्वीरों से बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोशन हुआ सलमान के 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक खास अंदाज में रोशन हुआ। बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई का सबसे फेमस लैंडमार्क माना जाता है। यह लैंडमार्क बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है और शहर की स्काईलाइन का अहम हिस्सा है। पुल पर लाइटिंग के दौरान हैप्पी 60वां बर्थडे सलमान खान और हैप्पी बर्थडे भाई जैसे मैसेज दिखाए गए। लाइटिंग डिस्प्ले में सलमान की तस्वीरें और उनके मशहूर फिल्मी किरदारों की झलक भी नजर आई। यह लाइटिंग ट्रिब्यूट सलमान खान के चैरिटी और क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन की ओर से प्रेजेंट किया गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली से छोटे प्रोड्यूसर्स परेशान:लगाया भेदभाव का आरोप, सीबीएफसी के आधिकारी नहीं देते हैं जवाब
    Next Article
    आज से बिना आधार सुबह 8-12 रेल टिकट बुकिंग नहीं:नियम रिजर्व बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू; 12 जनवरी से सिर्फ रात में बुकिंग

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment