Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    आज से बिना आधार सुबह 8-12 रेल टिकट बुकिंग नहीं:नियम रिजर्व बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू; 12 जनवरी से सिर्फ रात में बुकिंग

    1 month ago

    आज यानी, 29 दिसंबर से बिना अधार लिंक वाले IRCTC यूजर्स सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ये नियम केवल रिजर्व रेल टिकट बुकिंग खुलने के पहले दिन पर लागू होगा। रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन डिपार्चर की तारीख के 60 दिन पहले खुलती है। रेलवे इस नियम को तीन फेज में लागू कर रहा है। पहला फेज आज से लागू हो चुका है। वहीं दूसरा फेज में 5 जनवरी से और तीसरा फेज 12 जनवरी से लागू होगा। फर्जी अकाउंट्स से बुकिंग रोकना इस नियम का मकसद इसका मकसद ओपनिंग डे पर ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर्स को ऑनलाइन टिकट बुक करने का मौका देना है और फर्जी अकाउंट्स के जरिए होने वाली बुकिंग को रोकना है। जनरल रिजर्वेशन टिकट बुकिंग के नए नियम सवाल-जवाब में समझें... सवाल 1: यह नियम क्यों लाया गया? जवाब: टिकट दलालों और फर्जी सॉफ्टवेयर पर लगाम लगाने के लिए। इससे ओपनिंग डे पर आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। शुरुआती 4 घंटे अब एजेंट्स टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। आम यूजर्स के पास बुकिंग का पूरा मौका होगा। सवाल: टिकट बुकिंग के समय आधार कैसे काम करेगा? जवाब: IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा। बुकिंग के वक्त आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे डालने के बाद ही टिकट कन्फर्म होगा। सवाल: 3 आधार नहीं है तो क्या टिकट बुक नहीं होगा? जवाब: बिना आधार लिंक वाले यूजर्स शुरुआती 4 घंटों (विंडो ओपनिंग) में टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इसके बाद ही उन्हें मौका मिलेगा। फिलहाल कोई दूसरा विकल्प नहीं दिया गया है। सवाल 4: स्टेशन काउंटर से टिकट लेने पर क्या बदलाव होगा? जवाब: काउंटर पर भी OTP जरूरी है। आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। यदि किसी और के लिए टिकट ले रहे हैं, तो उसका आधार और OTP भी जरूरी होगा। सवाल 5: IRCTC पर आधार लिंक कैसे करें? जवाब: IRCTC एप या वेबसाइट पर लॉग-इन करें। 'My Profile' सेक्शन में जाकर 'Aadhaar KYC' विकल्प चुनें और डिटेल्स अपडेट करें। सवाल 6: परेशानी होने पर मदद कहां से मिलेगी? जवाब: बुकिंग या OTP की समस्या के लिए IRCTC हेल्पलाइन (139) पर कॉल करें। आधार संबंधी दिक्कत के लिए UIDAI के नंबर (1947) पर संपर्क करें। आप नजदीकी रेलवे स्टेशन के काउंटर से भी मदद ले सकते हैं। सवाल 7: क्या यह नियम पूरे देश के लिए है? जवाब: हां, यह नियम पूरे भारत के सभी रेलवे जोन में लागू होगा। दिल्ली से मुंबई हो या चेन्नई, हर रूट की ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अब अनिवार्य है। सवाल 8: रेलवे का 60 दिन का नियम क्या है? जवाब: पहले आप यात्रा से 120 दिन (4 महीने) पहले टिकट बुक कर सकते थे, लेकिन 1 नवंबर 2024 से रेलवे ने इसे घटाकर 60 दिन (2 महीने) कर दिया था। यानी ट्रेन छूटने की तारीख से अधिकतम 60 दिन पहले ही रिजर्वेशन होता है। इसमें यात्रा का दिन शामिल नहीं होता। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... ट्रेन टिकट अपनी आवाज से बुक करें: रेलवे के AI चैट-बोट पर IRCTC पासवर्ड की जरूरत नहीं; इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें अब आपको ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC का पासवर्ड याद रखने कि जरूरत नहीं है। सिर्फ मोबाइल पर अपनी आवाज के जरिए आप टिकट बुक या कैंसिल कर सकते हैं। IRCTC का AI-पावर्ड चैट बोट AskDISHA 2.0 आप को हिंदी, इंग्लिश, गुजराती या अन्य भाषाओं में बोलकर अपना टिकट बुक करने की सुविधा देता है। इस खबर में जानिए बिना पासवर्ड के टिकट बुक और कैंसिल करने के आसान टिप्स…. पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    मेहमानों के लिए भेल बनाते नजर आए सलमान खान:भांजी आयात के साथ झूला झूलते भी दिखे, 60वें बर्थडे पर एक्टर का दिखा अलग अंदाज
    Next Article
    La empresa china BYD se encamina a superar a Tesla en ventas de vehículos eléctricos en 2025

    Related प्रौद्योगिकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment