Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मिचेल सैंटनर के भड़काऊ बयान पर आई सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया, भारतीय कप्तान ने दिया करार जवाब

2 months ago

Suryakumar Yadav Reaction Mitchell Santner Statement: 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस खिताबी भिड़ंत से पहले दोनों टीमों के कप्तानों में जुबानी जंग छिड़ गई है. फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. हाल ही में मिचेल सैंटनर ने कहा था कि वो ट्रॉफी जीतकर भारतीय फैंस को चुप कराना चाहते हैं. अब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मिचेल सैंटनर ने क्या कहा

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा था कि उनका लक्ष्य भारतीय फैंस को चुप करना है. उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा है. सैंटनर ने कहा कि वो ऐसे ही शानदार खेल दिखाते रहे तो किसी भी टीम को हरा सकते हैं. बिना कोई शक भारतीय टीम पर अपने घरेलू फैंस के सामने फाइनल जीतने और ट्रॉफी हासिल करने का दबाव होगा. कीवी टीम के कप्तान ने भी इसी बात को दोहराया.

सूर्या ने दिया ये जवाब

फाइनल मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हर कोई इसी बात को दोहराने में लगा है. उन्हें कुछ नया लेकर आना चाहिए."

सूर्यकुमार ने आगे कहा कि घरेलू फैंस के सामने वर्ल्ड कप फाइनल खेलना अपने आप में एक खास अनुभव है और इस क्षण को लेकर टीम का हर एक सदस्य उत्साहित है. सूर्या ने बताया कि टीम उत्साहित है और वर्ल्ड कप फाइनल के लिए तैयार है.

सैंटनर ने खुद को माना 'अंडरडॉग'

मिचेल सैंटनर ने यह भी माना कि न्यूजीलैंड को फाइनल में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में नहीं देखा जाएगा, लेकिन उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी उठाते समय उन्हें कुछ फैंस का दिल तोड़ने से कोई परहेज नहीं होगा.

यह भी पढ़ें:

क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ

Click here to Read More
Previous Article
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
Next Article
IND vs NZ Final Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए 

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment