Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 

2 months ago

Suryakumar Yadav On Varun Chakravarthy: वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे महंगा स्पेल फेंकने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 4 ओवर में 64 रन खर्चे. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इतने महंगे स्पेल के बाद चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 में रखा जाएगा या फिर उनकी जगह किसी दूसरे स्पिनर को लाया जाएगा? इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिया. 

बता दें कि भारत के पास वरुण चक्रवर्ती के अलावा प्लेइंग 11 में दूसरा ऑप्शन चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का है. कुलदीप इस विश्व कप में एक मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1 विकेट चटकाया था. लेकिन कुलदीप पर विचार करने से पहले आइए जानते हैं कि कप्तान सूर्या ने वरुण चक्रवर्ती पर क्या कहा. 

वरुण चक्रवर्ती पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

फाइनल से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने कहा, "वरुण की फॉर्म चिंता का विषय नहीं है. हमें फिक्र नहीं है. यह टीम स्पोर्ट है. हम गेम जीतने पर फोकस कर रहे हैं. हम उस बारे (उसके प्रदर्शन को लेकर) में ज्यादा नहीं सोचते. हमने सेमीफाइन जीत लिया. वह दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज है, उसे पता है कि टीम को कैसे जिताना है. बदलाव कल देखेंगे."

सुपर-8 में बदल गए वरुण चक्रवर्ती के आंकड़े 

ग्रुप चरण में वरुण चक्रवर्ती की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. इस दौरान उन्होंने 4 मैचों में 12 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 6.88 औसत की औसत से 9 विकेट चटकाए. वहीं इकॉनमी 5.16 की रही, जो टी20 के लिहाज से बहुत अच्छी है. 

लेकिन सुपर-8 में चक्रवर्ती के आंकड़ा पूरी तरह से बदल गए. इस चरण में वरुण ने 4 मैच खेले, जिसमें 16 ओवर गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 46.50 की औसत से सिर्फ 4 विकेट ही चटकाए. इसके साथ उनकी इकॉनमी भी बहुत खराब हो गई. चक्रवर्ती ने 11.62 की इकॉनमी से रन खर्चे. 

 

ये भी पढ़ें: मिचेल सैंटनर के भड़काऊ बयान पर आई सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया, भारतीय कप्तान ने दिया करार जवाब

Click here to Read More
Previous Article
T20 World Cup Prize Money: टीम इंडिया को फाइनल जीतने पर कितनी प्राइज मनी मिलेगी? उपविजेता पर भी बरसेगा पैसा
Next Article
मिचेल सैंटनर के भड़काऊ बयान पर आई सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया, भारतीय कप्तान ने दिया करार जवाब

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment