Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

KSBKBT 2 Twist: मिताली की वजह से ऋतिक करेगा ट्विस्ट, मिहिर और तुलसी होंगे एक-दूसरे के खिलाफ

5 months ago

स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में छह साल की लीप के बाद काफी कुछ बदल चुका है. पहले तो मिहिर और तुलसी अलग हो गए थे. उन्होंने जैसे-तैसे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया था. अब तुलसी और मिहिर का छह साल बाद फिर से आमना-सामना हो गया है.

इस दौरान मिहिर ने तुलसी से झूठ बोला और उसका दिल दुखाया. मिहिर इन बातों के बारे में गायत्री को बताता है कि उसने तुलसी के साथ बहुत बुरा किया है. लेकिन, वो चाहता है कि तुलसी अपनी लाइफ में आगे बढ़े. मिहिर ने कहा कि अगर मैं उसके आगे कमजोर पड़ता तो वो सबकुछ छोड़ यहां आ जाती.

मिहिर चाहता है कि तुलसी जिंदगी में अच्छा करे

मिहिर ने बताया कि वो नहीं चाहता है कि उसकी वजह से तुलसी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सके, कुछ बड़ा कर पाए. गायत्री कहती है कि तुलसी बड़ा तो कर लेगी. लेकिन, तूने अच्छा नहीं किया, तूने पहले भी उसका दिल दुखाया था और आज भी दुखाया है. इधर, ऋतिक और परी आपस में तुलसी के बारे में बात कर रहे होते हैं.

ऋतिक कहता है कि उसे नहीं करनी अपनी मां से बात और ना उसे मिलना है उससे. क्योंकि, वो जानती थीं कि मैं उनके बिना कुछ भी नहीं हूं, फिर भी मुझे छोड़कर चली गई. परी कहती है कि मैं तो मां से बात करने लायक ही नहीं हूं किस मुंह से बात करूंगी. वहीं, मुन्नी से ऋतिक मिलता है.

इस दौरान ऋतिक को मुन्नी अपने ऑफिस से जाने के लिए कह देती है और प्रोजेक्ट पर अपना अप्रूवल नहीं देती है. वहीं, ऋतिक पर मिताली और नॉयना भड़क जाती हैं. फिर से मिताली और ऋतिक में लड़ाई होती है, जिसे तुलसी देख लेती है. ऋतिक को मिताली लूजर बोल वहां से निकल जाती है. ऋतिक इन सब चीजों से डिप्रेशन में आ चुका है. अब वो सुसाइड करने की कोशिश करेगा. तुलसी उसे अस्पताल लेकर जाएगी. इस दौरान मिहिर को तुलसी खूब जलील करने वाली है.

ये भी पढ़ें:-Anupama Mahatwist: प्रेरणा बनेगी प्रेम की दूसरी पत्नी? अनुपमा और राही के सामने आई रजनी की सच्चाई

 

Click here to Read More
Previous Article
'पहले अपने घर और परिवार..' तलाक के बीच वायरल हुआ माही विज का ये वीडियो, सोशल मीडिया यूजर्स ने कह दी ऐसी बात
Next Article
Anupama Mahatwist: प्रेरणा बनेगी प्रेम की दूसरी पत्नी? अनुपमा और राही के सामने आई रजनी की सच्चाई

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment