Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Anupama Mahatwist: प्रेरणा बनेगी प्रेम की दूसरी पत्नी? अनुपमा और राही के सामने आई रजनी की सच्चाई

5 months ago

रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. रजनी ने गुपचुप तरीके से अनुपमा से चॉल के पेपर्स पर साइन करवा लिये हैं और इस बारे में अभी तक उसे भनक भी नहीं लगी है. अभी भी अनुपमा के सामने रजनी दिखावा करने की कोशिश कर रही है कि वो उसकी हम दर्द है.

वहीं, प्रेरणा बार-बार अपनी मां की सच्चाई राही और अनुपमा को बता रही है. अब तो प्रेरणा की बातों को सुन अनुपमा को भी शक होने लगा है कि कुछ तो गड़बड़ है, जिसके बारे में प्रेरणा उसे घुमा फिराकर बताने की कोशिश कर रही है. अनुपमा सोचने लगती है कि आखिर रजनी एक दम से सबको अपने घर खाने पर कैसे बुला रही है.

अपनी मां पर भड़की प्रेरणा

प्रेरणा के लिए या किसी और बात के लिए. उसे लगता है कि प्रेरणा बार-बार किसी बात के लिए आगाह कर रही है. वहीं,प्रेरणा अपने घर जाने के लिए मना कर देती है. अपनी मां से कहती है कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ और हैं और खाने के लिए कुछ और. इसी बीच राही से बात करते हुए भी प्रेरणा बताती है कि रजनी को सिर्फ अपनी कुर्सी से प्यार है.

उसको किसी रिश्ते से कुछ भी नहीं लेना देना. वो जो भी करती हैं अपने फायदे के लिए करती हैं, फिर चाहे अनुपमा से दोस्ती हो या भारती और वरुण की शादी. राही सोचती है कि वो रजनी का अब पर्दाफाश करके रहेगी. वहीं, अब राही अहमदाबाद जाने का फैसला करती है. इसी बीच प्रेरणा अपना न्यू वेंचर शुरू करने की बात करती है.

वो कहती है कि उसने अनुपमा को अपनी टीम में लिया है. वो प्रेम को कहती है कि तुम क्यों नहीं हमें ज्वॉइन कर लेते और मेरे लिए जगह खोजने में मदद करो.इस पर प्रेम कहता है कि उसे मुंबई का आइडिया नहीं है हां अहमदाबाद में कर सकते हैं. इस बात को सुन राही भड़क जाती है. प्रेरणा और प्रेम की नजदीकियां राही को पसंद नहीं आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही प्रेरणा अब प्रेम को पाने के चक्कर में लगने वाली है.

ये भी पढ़ें:-बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहीं कंगना रनौत, शुरू की 'भारत भाग्य विधाता' की शूटिंग

Click here to Read More
Previous Article
KSBKBT 2 Twist: मिताली की वजह से ऋतिक करेगा ट्विस्ट, मिहिर और तुलसी होंगे एक-दूसरे के खिलाफ
Next Article
Naagin 7 के पहले ही हफ्ते हुई इस एक्टर की छुट्टी, शो में हो रही है नई नागिन की एंट्री

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment